MP Me Sports Quota Jobs List 2026: मध्य प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी और चयन प्रक्रिया

Last updated on 16 Oct 2026, 11:55 AM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश में अगर आप Sports Quota से आते और किसी खेल में आपने कोई उपलब्धि हासिल की हैं तो आपके लिए यह भर्ती आपको सरकारी नौकरी देने में मदद करेगी ।

अलग-अलग विभागों में खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए अलग नियम और प्रक्रियाएं होती हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश की पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की विशेष नियुक्ति और विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी नियुक्ति का प्रावधान बनाया गया हैं।

इसलिए आज हम इस लेख में उसी नियम को समझायेंगे जो आपको सरकारी नौकरी दिलवाने में मदद कर सके।

Sports Quota Jobs 2026

विवरणजानकारी
संस्था का नामभारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)
पद का नामआईटीबीपी कॉन्स्टेबल (जीडी) खेल कोटा 2026 – मेधावी खिलाड़ी
कुल पद126 पद (72 पुरुष + 54 महिला) — 28 खेल स्पर्धाओं में
शैक्षणिक योग्यता10वीं उत्तीर्ण (10th Pass) + मेधावी खिलाड़ी (01.01.2024 से 01.11.2026 के बीच मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता में उपलब्धि)
आयु सीमा18 से 23 वर्ष (01.11.2026 के अनुसार)

(आयु में छूट: अनारक्षित/EWS/OBC खिलाड़ियों के लिए 5 वर्ष तक, SC/ST खिलाड़ियों के लिए 10 वर्ष तक)
वेतन मानपे लेवल-3 (₹21,700 रुपये)
आवेदन शुल्क₹100 (केवल पुरुष UR/OBC/EWS के लिए)

महिला / SC / ST उम्मीदवारों के लिए शुल्क शून्य (Nil) है।
आवेदन शुरू होने की तिथि03 अक्टूबर 2026 (रात 00:01 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि01 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

मध्य प्रदेश खेल कोटा क्या है और यह कैसे काम करता है

मध्य प्रदेश सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न नियमों के तहत विशेष सरकारी नौकरी नियुक्ति के अवसर प्रदान करती आ रही है।

इनमें विक्रम पुरस्कार प्राप्त किये हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए पात्रतानुसार शासकीय नियुक्ति तथा मध्य प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सीधी नियुक्ति जैसी व्यवस्थाएं शामिल किये गये हैं।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए विशेष नियुक्ति

मध्य प्रदेश में उत्कृष्ट खेल उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नियमों और शासन के निर्णय के अनुसार शासकीय सेवा में नियुक्ति का अवसर मिलता है।
विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत नियुक्ति की व्यवस्था का उल्लेख हमेसा से सरकारी रिकॉर्ड में मिलता रहा हैं
अगर देखा जाये तो प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को स्वतः किसी निश्चित पद पर नियुक्ति मिलती है, नियुक्ति संबंधित खिलाड़ी की उपलब्धि, पात्रता, उपलब्ध पद और लागू सरकारी नियमों के आधार पर निर्धारित की जाती है।

MP Police Sports Quota 2026

मध्य प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए 2026 में विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी जैसे की ।
संशोधित नियमों के अनुसार उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (SI) के 10 पद और आरक्षक (Constable) के 50 पद, यानी कुल 60 पदों पर प्रतिवर्ष नियुक्ति का प्रावधान किया गया है, यह पद कुछ नोटिस के द्वारा ली गई हैं आप एक बार ऑफिसियल साईट से कन्फर्म कर ले ।
इस विशेष भर्ती व्यवस्था की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय की संबंधित भर्त या चयन शाखा के माध्यम से की जाती है।
पात्र खिलाड़ियों के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया से अलग विशेष नियम लागू होते हैं। जैसे की 2026 में संशोधित नियमों के अनुसार जो पात्र उत्कृष्ट खिलाड़ियों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए छूट सहित कुछ अन्य पात्रता संबंधी छूट भी दी जाती है।
उम्मीदवार की वास्तविक पात्रता, खेल उपलब्धि, प्रतियोगिता का स्तर और आवश्यक दस्तावेज संबंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही निर्धारित होते हैं।
Notification for Sports Quota Jobs in MP

मध्य प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी के अवसर

  1. एक बात हमेसा याद रखे की खिलाड़ियों के लिए सरकारी नियुक्ति के अवसर एक समान “Sports Quota” के रूप में सभी विभागों में लागू नहीं होते हैं। अलग-अलग विभागों के लिए भर्ती और नियुक्ति के नियम अलग ही होतेव हैं।
  2. इसलिए किसी भी पद को Sports Quota Vacancy तभी माना जाना चाहिए जब संबंधित विभाग के द्वारा जब वर्तमान भर्ती अधिसूचना या सेवा नियमों में खिलाड़ियों के लिए विशेष नियम स्पष्ट रूप से दिया गया हो तभी उसको असली भर्ती मानना चाइए।
  3. वर्तमान 2026 व्यवस्था में मध्य प्रदेश पुलिस की उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए विशेष नियुक्ति एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इसके अलावा विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए लागू सरकारी प्रावधानों के तहत नियुक्ति का अवसर उपलब्ध है।

पात्रता मापदंड एवं प्रमाण पत्रों की मान्यता

खेल से आधारित सरकारी नियुक्ति के लिए केवल खेल उपलब्धि होना पर्याप्त नहीं होता है। उम्मीदवार को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धि और प्रमाण-पत्र से जुड़ी सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करना भी जरूरी होता है।

मापदंडविवरण
शैक्षणिक योग्यताशैक्षणिक योग्यता संबंधित पद और लागू भर्ती/नियुक्ति नियमों के अनुसार निर्धारित होगी।
आयु सीमाआयु सीमा संबंधित भर्ती या नियुक्ति नियमों के अनुसार होगी। पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।
मूल निवासमध्य प्रदेश मूल निवासी संबंधी शर्तें संबंधित भर्ती/नियुक्ति के नियमों के अनुसार लागू होंगी।
खेल उपलब्धिअभ्यर्थी को संबंधित भर्ती में निर्धारित खेल, प्रतियोगिता स्तर और खेल उपलब्धि के मानदंडों को पूरा करना होगा।
खेल प्रमाण पत्रमान्य खेल प्रतियोगिता और उपलब्धि से संबंधित प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप एवं नियमों के अनुसार प्रस्तुत करने होंगे।
अन्य पात्रताशारीरिक, चिकित्सकीय, दस्तावेजी या अन्य शर्तें संबंधित पद और भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू हो सकती हैं।
MP Me Sports Quota Jobs List

Also Read : 10वीं के बाद वन विभाग में चयन, कार्य और तैयारी का सच

खेल प्रमाण पत्र की मान्यता और उनकी सत्यापन

  • खेल प्रमाण-पत्र की मान्यता संबंधित भर्ती या नियुक्ति के नियमों पर निर्भर करती है। अभ्यर्थी को प्रतियोगिता, खेल उपलब्धि, प्रतिनिधित्व और संबंधित खेल संस्था के लिए जुड़े सभी प्रमाण-पत्र को निर्धारित नियमों के अनुसार प्रस्तुत करने पढ सकते हैं।
  • केवल प्रमाण-पत्र पर किसी संस्था या प्रतियोगिता का नाम होना पर्याप्त नहीं होता है। आवेदन करने से पहले यह जांचना जरूरी होता है कि, संबंधित प्रतियोगिता और खेल उपलब्धि उस भर्ती के नियमों के लिए मान्य है या नहीं।
  • यदि किसी विशेष भर्ती में प्रमाण-पत्र के सत्यापन, ग्रेडेशन या किसी अन्य प्रमाणिकरण की आवश्यकता दी गई है, तो अभ्यर्थी को उसी प्रक्रिया का पालन करना होता है।

खेल उपलब्धि की अवधि: उपलब्धि की स्वीकार्यता संबंधित सभी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई तारीख और शर्तों के अनुसार निर्धारित होती यह बात आप हमेसा ध्यान रखे ।

चरणबद्ध चयन प्रक्रिया

खेल आधारित सभी सरकारी नियुक्ति की चयन प्रक्रिया में हर विभाग और पद के लिए एक जैसी नहीं होती हैं । इसलिए उम्मीदवार को संबंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए चरणों को ही अंतिम मानना चाहिए।

सामान्य रूप से प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हो सकते हैं जैसे की :

आवेदननिर्धारित माध्यम से आवेदन करना।
दस्तावेजों की जांचशैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धि और अन्य प्रमाण-पत्रों की जांच।
खेल उपलब्धि का सत्यापन:संबंधित प्रतियोगिता और प्रमाण-पत्र की मान्यता की जांच।
शारीरिक या अन्य परीक्षणयदि संबंधित पद के नियमों में इसकी आवश्यकता हो।
मेरिट/चयननिर्धारित नियमों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन।
अंतिम नियुक्तिविभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति आदेश जारी किया जाता है।

महत्वपूर्ण नियम : 2026 की मध्य प्रदेश पुलिस उत्कृष्ट खिलाड़ी नियुक्ति व्यवस्था में पात्र सभी खिलाड़ियों के लिए सामान्य भर्ती से अलग विशेष नियम होते हिं । इसलिए पुलिस की इस व्यवस्था की प्रक्रिया को सभी सरकारी विभागों की सामान्य Sports Quota प्रक्रिया नहीं माना जाना चाहिए।

Sports Quota Jobs में वेतन कितना मिलता है

  • खेल के आधार पर अलग से कोई एक निश्चित वेतनमान नहीं होता हैं । जिस पद पर खिलाड़ी की नियुक्ति होती है, उसका वेतन उसी पद के लागू की गई Pay Matrix, भत्तों और सेवा नियमों के अनुसार निर्धारित किया जाता है।
  • उदाहरण के लिए, मान ले की यदि किसी खिलाड़ी की नियुक्ति पुलिस विभाग में आरक्षक या उप-निरीक्षक के पद पर होती है, तो उस पद के लिए आपको लागू वेतनमान और सरकारी भत्ते मिलेंगे।
  • वेतन, भत्ते और अन्य सेवा लाभ समय-समय पर लागू सरकारी नियमों के अनुसार बदल रहेती हैं। इसलिए उम्मीदवार को संबंधित भर्ती की नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए वेतनमान को ही अंतिम निर्णय मानना चाइए।

सामान्य प्रश्न (FAQ’s)

1. क्या जिला स्तर के प्रमाण पत्र से खेल कोटे में नौकरी मिल सकती है?

केवल जिला स्तर की उपलब्धि से प्रत्येक Sports Based Government Appointment के लिए पात्रता नहीं बन सकते । पात्रता संबंधित पद और भर्ती के नियमों में निर्धारित खेल स्तर, प्रतियोगिता और उपलब्धि पर निर्भर करती है।

2. ओलंपिक या एशियन गेम्स के पदक विजेताओं की भर्ती कौन करता है?

उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धि वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष सरकारी नियुक्ति का अवसर मिल सकता है, लेकिन यह याद रखे की खिलाड़ी को स्वतः किसी निश्चित पद पर नियुक्ति मिलने का सामान्य नियम नहीं है।

3. क्या Sports Quota में लिखित परीक्षा देनी होती है?

नहीं, अधिकांश सरकारी नौकरी के लिए या और विभागों में स्पोर्ट्स कोटा (Sports Quota) के तहत भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं देनी होती है।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment