MP Guest Teacher Salary Update 2026: वर्ग 1, 2 और 3 का मासिक मानदेय और इन-हैंड सैलरी

Last updated on 16 Oct 2026, 10:57 AM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा पद के अनुसार हमेशा मिलने वाली मानदेय यानि सैलरी दिया जाता है।

चूंकि यह एक संविदा व सत्र-आधारित अस्थायी व्यवस्था यानि नियम है, तो इसलिए इसमें नियमित शिक्षकों की तरह अलग से DA या HRA नहीं मिलता, बल्कि वर्गवार के अनुसार निर्धारित सैलरी सीधे आपके बैंक खाते में आती है।

MP Atithi Shikshak Salary Structure 2026

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित वर्तमान मानदेय इस प्रकार है:

पद का नाम (वर्ग)विद्यालय स्तरवेतन प्रकारमासिक मानदेय (In-Hand)
वर्ग 1 (उच्च माध्यमिक / PGT)हायर सेकेंडरी स्कूल (11वीं-12वीं)फिक्स्ड मासिक18,000
वर्ग 2 (माध्यमिक / TGT)मिडिल स्कूल (6वीं-8वीं)फिक्स्ड मासिक14,000
वर्ग 3 (प्राथमिक / PRT)प्राइमरी स्कूल (1ली-5वीं)फिक्स्ड मासिक10,000

नोट: मानदेय, स्कूल में कार्य किए गए दिनों और GFMS पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर की जाती है।

सैलरी इन-हैंड और कटौती का जानकारी

यह बात याद रखें आपलोग अतिथि शिक्षक का पद संविदा/अस्थायी होने के कारण इसकी सैलरी से सामान्य सरकारी कटौतियां नहीं होती हैं:

NPS / PF कटौतीलागू नहीं।
इनकम टैक्स (TDS)यदि कुल वार्षिक आय टैक्स स्लैब सीमा के भीतर है, तो कोई कटौती नहीं होती।
प्रोफेशनल टैक्सनियमानुसार कुछ स्थितियों में मामूली राज्य कर लागू हो सकता है।
अनुपस्थिति पर कटौतीयदि कोई शिक्षक बिना पूर्व सूचना के कार्यदिवस में अनुपस्थित रहता है, तो उस महीने के कुल कार्यदिवसों के अनुपात में मानदेय काटा जाता है।

नोट : पूरा महीना कार्य करने पर वर्ग 1 को 18,000, वर्ग 2 को 14,000 और वर्ग 3 को 10,000 की पूरी राशि इन-हैंड मिलती है।

अतिथि शिक्षक कार्य अनुभव का लाभ

यदि आप मध्य प्रदेश में नियमित सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो अतिथि शिक्षक के रूप में किया गया कार्य चयन प्रक्रिया में सहायक होता है:

लगभग 25% आरक्षित कोटामध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) और चयन परीक्षा के माध्यम से होने वाली नियमित शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों के लिए लगभग 25% पद आरक्षित रहते हैं।
पात्रता शर्तइस आरक्षण का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी ने कम से कम 3 शैक्षणिक सत्र और न्यूनतम 200 कार्यदिवस अतिथि शिक्षक के रूप में पूरे किए हों।
कट-ऑफ में छूटआरक्षित कोटे के कारण नियमित भर्ती में सामान्य अभ्यर्थियों की तुलना में कट-ऑफ अपेक्षाकृत कम रहता है।
MP Guest Teacher Salary

GFMS पोर्टल 3.0 और भुगतान प्रक्रिया

अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति और मानदेय का भुगतान पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया पर आधारित है जैसे की :

ई-केवाईसी और रजिस्ट्रेशनGFMS पोर्टल पर प्रोफाइल और ई-केवाईसी का अपडेट होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन अटेंडेंसस्कूल प्रभारी द्वारा पोर्टल पर दर्ज मासिक उपस्थिति के आधार पर ही मानदेय देयक (Bill) बनता है।
डिजिटल अनुभव प्रमाण पत्रभविष्य की नियमित भर्तियों में मान्य अनुभव प्रमाण पत्र इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाता है।

Also Read : MP Atithi Shikshak Registration Process : GFMS Portal 3.0 पर नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें

MP Guest Teacher Salary / Honorarium Chart

सोर्स : https://educationportal.mp.gov.in/

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

एमपी में वर्ग 3 अतिथि शिक्षक को प्रति माह कितना मानदेय मिलता है?

वर्ग 3 (प्राथमिक विद्यालय) के अतिथि शिक्षक को 10,000 प्रति माह का नियत मानदेय दिया जाता है।

क्या अतिथि शिक्षकों को DA या HRA अलग से मिलता है?

नहीं, अतिथि शिक्षकों को कोई अतिरिक्त भत्ता (DA/HRA) नहीं दिया जाता; उन्हें केवल निर्धारित फिक्स्ड मासिक मानदेय मिलता है।

मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षक का कार्यकाल कितने समय का होता है?

नियुक्ति सामान्यतः एक शैक्षणिक सत्रके लिए होती है। सत्र समाप्त होने या पद पर नियमित शिक्षक के आने पर यह व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाती है।

प्राथमिक शिक्षक (वर्ग 3) नियमित पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

12वीं (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) + D.El.Ed या समकक्ष डिप्लोमा, साथ ही MP ESB द्वारा आयोजित MPTET पात्रता परीक्षा और चयन परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

क्या 8वें वेतन आयोग का लाभ अतिथि शिक्षकों को मिलेगा?

सरकारी नीति और समय-समय पर कैबिनेट निर्णयों के आधार पर अतिथि शिक्षकों के मानदेय में अलग से संशोधन किया जाता है।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment