MP Van Rakshak Salary 2026: इन-हैंड वेतन, पे-स्केल और भत्तों की जानकारी

Last updated on 16 Oct 2026, 10:52 AM IST by Shubham Mishra

वन विभाग में वन रक्षक पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-4 का वेतनमान मिलता है।

इस पद का शुरुआती बेसिक पे 19,500 होता है, जबकि प्रोबेशन पूरा होने के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग 27,500 से 29,500 प्रति माह बनती है।

अगर आप इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए विवरण से समझें सकेंगे की ड्यूटी जॉइन करने के बाद आपको हर महीने वास्तव में कितना वेतन मिलेगा।

MP Forest Guard Salary Overview

विवरणजानकारी
पद का नामवन रक्षक (Forest Guard)
विभागमध्य प्रदेश वन विभाग
वेतन स्तर (Pay Level)Level 4 (7th CPC)
पे-स्केल (Pay Scale)19,500 – 62,000
ग्रेड पे (पूर्व अनुसार)1,900
प्रारंभिक बेसिक पे19,500
अनुमानित इन-हैंड सैलरी27,500 – 29,500 (प्रोबेशन बाद)

Also Read : MP Me 10th Pass Ke Liye Forest Jobs

इस पद का सैलरी कैलकुलेशन

सैलरी की गणना बेसिक पे, राज्य सरकार द्वारा तय भत्तों और अनिवार्य कटौतियों के आधार पर की जाती है:

1. भत्ते और सकल वेतन (Gross Salary)

वेतन घटकअनुमानित राशि
मूल वेतन (Basic Pay)19,500
महंगाई भत्ता (DA – 58% अनुमानित)11,310
मकान किराया भत्ता (HRA)800 – 2,500 (पोस्टिंग क्षेत्र अनुसार)
परिवहन भत्ता (TA)1,000 – 1,500
कुल सकल वेतन (Gross Salary)32,610 – 34,810
MP Van Rakshak Salary

नोट: वर्तमान मानक भत्तों के आधार पर HRA की दरें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग होती हैं।

2. अनिवार्य सरकारी कटौतियां (Deductions)

सकल वेतन में से हर महीने कुछ मानक कटौतियां की जाती हैं जैसे की :

NPS (राष्ट्रीय पेंशन योजना): बेसिक पे + DA का 10% (लगभग ₹3,081)
समूह बीमा योजना (GIS)लगभग 200 – 300
कुल अनुमानित कटौतीलगभग 3,300 – 3,400
अनुमानित इन-हैंड सैलरी सकल वेतन (Gross) − कुल कटौती (Deductions)
अंतिम टेक-होम वेतनलगभग 27,500 से 29,500 प्रति माह

Also Read : MP Police Constable Syllabus परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और टॉपिक-वार विस्तृत जानकारी

प्रोबेशन और स्टाइपेंड के नियम

सेवा नियमों के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि का प्रावधान रहा है, जिसके दौरान वेतन नियमानुसार स्टाइपेंड के रूप में दिया जाता है:

प्रथम वर्ष:पद के न्यूनतम वेतन का 70%
द्वितीय वर्ष पद के न्यूनतम वेतन का 80%
तृतीय वर्ष पद के न्यूनतम वेतन का 90%
चतुर्थ वर्ष (नियमितीकरण के बाद)100% पूर्ण वेतन व वार्षिक वेतन वृद्धि

नोट : इस नियम के बारे में एक बार आधिकारिक वेबसाइट में देख ले

MP Van Rakshak Salary Chart

Source : https://esb.mp.gov.in/rulebooks/RB_2026/JAIL_VAN_2026_RuleBook_05032026.pdf

करियर और पदोन्नति

वन विभाग में सेवा वरिष्ठता और विभागीय परीक्षाओं के आधार पर पदोन्नति इस क्रम में होती है:

वन रक्षक (Forest Guard) शुरुआती पद (Entry Level)
प्रधान वन रक्षक (Head Forest Guard)
वनपाल (Forester)
उप वन क्षेत्राधिकारी (Deputy Ranger)
वन क्षेत्रपाल (Range Forest Officer – RFO)

मिलने वाले अतिरिक्त लाभ व सुविधाएं

वेतन के अलावा वन रक्षक को फील्ड ड्यूटी और विभागीय नियमों के अनुसार निम्नलिखित सुविधाएं मिलती हैं।
वर्दी भत्ता (यूनिफॉर्म अलाउंस): फील्ड ड्यूटी की यूनिफॉर्म के रखरखाव के लिए वार्षिक भुगतान।
चिकित्सा सुविधा: शासकीय नियमों के अधीन कर्मचारियों और आश्रित परिजनों के लिए स्वास्थ्य उपचार सहायता।
राशन/फील्ड भत्ता: दूरस्थ और संवेदनशील वन क्षेत्रों में तैनाती के दौरान विशेष भत्ता।
अवकाश यात्रा भत्ता (LTC): निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने पर यात्रा भत्ता।
वार्षिक वेतन वृद्धि: सेवा नियमों के अनुसार प्रतिवर्ष 3% का वार्षिक वेतन वृद्धि और साल में दो बार संशोधित DA ।

Also Read : MP Forest Guard Syllabus in Hindi PDF Exam Pattern Subject-wise

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

वन रक्षक का शुरुआती मूल वेतन कितना होता है?

7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत शुरुआती मूल वेतन 19,500 प्रति माह होता है।

प्रोबेशन के बाद खाते में कितनी इन-हैंड सैलरी आती है?

सभी भत्तों को जोड़ने और NPS जैसी अनिवार्य कटौतियों के बाद हाथ में लगभग 27,500 से 29,500 आते हैं।

क्या ट्रेनिंग के दौरान वेतन मिलता है?

हाँ, ट्रेनिंग अवधि के दौरान राज्य सरकार के प्रोबेशन नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाता है।

वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक के वेतन में क्या अंतर है?

दोनों पदों का पे-लेवल (Level 4 के तहत कम से कम 19,500 – 62,000) समान होता है। इसलिए दोनों का मूल वेतन और इन-हैंड सैलरी स्ट्रक्चर लगभग एक जैसा रहता है।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment