MP Me Sub-Inspector Kaise Bane: चयन प्रक्रिया, योग्यता, सिलेबस और तैयारी की गाइड

Last updated on 16 Oct 2026, 11:52 AM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश का जो पुलिस सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) का पद न केवल एक सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि यह कानून व्यवस्था को अच्छे से बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली एक बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी का पद है।

इस पद पर चयनित उम्मीदवार को थाने की कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान (Investigation) और नागरिक सुरक्षा के सीधे संपर्क में रहता है।

अक्सर विद्यार्थी इस भर्ती की तैयारी शुरू कर देते हैं, लेकिन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण (PPT) और पद की वास्तविक कार्य-शैलियों के बीच संतुलन न कर पाने के कारण असफल हो जाते हैं।

इसलिते हमने इस लेख में आपको MP SI भर्ती की पूरी प्रक्रिया, योग्यता नियमों, पाठ्यक्रम और व्यावहारिक तैयारी की सभी जानकारी आपको दी हैं ।

MP SI पात्रता मापदंड

आवेदन करने से पहले यह जानना यह आवश्यक है कि, आप शैक्षिक, शारीरिक और आयु सीमा से जुड़े सभी नियमों को पूरा करते हैं या नहीं जैसे की :

शैक्षिक योग्यता :

गैर-तकनीकी पद किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce आदि) में स्नातक (Bachelor’s Degree) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
तकनीकी पद संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग/साइंस में डिग्री (Mechanical, Electronics, Telecommunication या संबंधित विशेषज्ञता) आवश्यक होती है।

आयु सीमा :

न्यूनतम आयु18 वर्ष।
सामान्य वर्ग (पुरुष)सामान्यतः 28 से 33 वर्ष (राज्य सरकार के समय-समय पर जारी नियमों और भर्ती अंतरालों के अनुसार निर्धारित होती है)।
आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थीमध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है।

(नोट: आयु सीमा की गणना आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाती है।)

शारीरिक मानक :

वर्ग (Category)न्यूनतम ऊंचाई (Height)सीना (Chest) – केवल पुरुषों के लिए
पुरुष (सामान्य/ओबीसी/एससी)167.5 सेमी81 सेमी (बिना फुलाए) – 86 सेमी (फुलाने पर न्यूनतम 5 सेमी फुलाव)
महिला (सभी वर्ग)152.4 सेमीलागू नहीं
आरक्षित जनजाति (ST पुरुष)नियमों के अनुसार छूट लागूनियमों के अनुसार छूट लागू

शारीरिक मानक में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होता यह बात आपको याद रखना चाइये हमेसा ।

यदि आपकी लंबाई 1 सेमी भी कम है, तो इस परीक्षा के बजाय अन्य सिविल सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए अधिक सही और व्यावहारिक निर्णय होगा।

MP Sub-Inspector Physical Test (PPT)

चयन प्रक्रिया के चरण

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार निम्नलिखित हैं:

लिखित परीक्षा : मेरिट का मुख्य आधार।
शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक।
साक्षात्कार व्यक्तित्व और प्रशासनिक योग्यता की जांच (सामान्यतः 10 अंक का रहता ही आया है, हालांकि और नए पैटर्न में नियमों के तहत इसमें बदलाव संभव होता है)।
दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण:स्वास्थ्य मानकों के तहत (फ्लैट फुट, नॉक-नी, दृष्टि क्षमता) की जांच होती हैं ।

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

लिखित परीक्षा में दो मुख्य प्रश्नपत्र होते हैं:

पेपर-1 में : केवल तकनीकी पदों के लिए (100 अंक)

विषय:भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry) और गणित (Mathematics)।
समय: 2 घंटे।
लक्ष्य: संबंधित तकनीकी विधा के बुनियादी विज्ञान ज्ञान का परीक्षण।

पेपर-2 में : सभी पदों के लिए अनिवार्य (200 अंक)

यह पेपर हर उम्मीदवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है और मेरिट इसी पर टिकी होती है:

भाग-अ: भाषा ज्ञान (100 अंक)

सामान्य हिंदी (70 अंक):वर्णमाला, संधि, समास, वाक्य शुद्धि, मुहावरे, लोकोक्तियां, पर्यायवाची, विलोम, रस-छंद-अलंकार और अपठित गद्यांश।
सामान्य अंग्रेजी (30 अंक)Tenses, Voice, Narration, Prepositions, Determiners, Vocabulary और Comprehension.

भाग-ब: सामान्य ज्ञान (100 अंक)

मध्य प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संस्कृति और अर्थव्यवस्था।
भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल।
बेसिक गणित (Reasoning & Quantitative Aptitude)।
समसामयिकी (Current Affairs)।

Also Read : MP Police SI Syllabus 2026 in Hindi PDF, Exam Pattern, Topics-Wise

MP Me Sub-Inspector Kaise Bane

दक्षता परीक्षा (PPT) के मानक

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एक बार शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। यह चरण क्वालिफाइंग प्रक्रिया से होता है

(अथवा नए भर्ती नियमों के अनुसार अंक-आधारित भी हो सकता है, लेकिन आप सभी इसके पुष्टि अंतिम नोटिफिकेशन से करें):

800 मीटर दौड़: पुरुषों के लिए लगभग 2 मिनट 40 सेकंड; महिलाओं के लिए लगभग 3 मिनट 30 सेकंड का समय दिया जाता है।

गोला फेंक (Shot Put):

पुरुष19 फीट (गोले का वजन लगभग 7.26 किग्रा)।
महिला15 फीट (गोले का वजन लगभग 4 किग्रा)।

लंबी कूद (Long Jump):

पुरुष:13 फीट।
महिला:10 फीट।

वेतनमान और भत्ते

मध्य प्रदेश सरकार के 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार:

पे स्केल: लेवल-8 या पे-बैंड 9,300 – 34,800 + 3,600 ग्रेड पे (मूल वेतन 36,200 के आसपास शुरू होता है)।
भत्ते:महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और पुलिस राशन/यूनिफॉर्म भत्ते।
कटौती के बाद इन-हैंड सैलरी: पपदभार ग्रहण करने के समय सभी भत्तों और कटौतियों (NPS, बीमा) के बाद इन-हैंड सैलरी सामान्यतः 35,000 से 42,000 के मध्य बनती है (पोस्टिंग के शहर और प्रचलित DA दर पर निर्भर)।

यह पे स्केल की जानकारी नयी नोटिफिकेशन से ली गयी हैं, अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट को एक बसर देख ले ।

तैयारी की व्यावहारिक रणनीति और दैनिक टाइम-टेबल

यदि आप कॉलेज में हैं या साथ में ही नौकरी भी कर रहे हैं, तो निरंतर कुछ घंटे का गंभीर अध्ययन भी इस परीक्षा को निकालने के लिए पर्याप्त हो सकता है।

दैनिक कुछ घंटे का अध्ययन ढांचा के अनुसार (Time-Blocking Plan) :

हिंदी व्याकरण पर मजबूत पकड़: हिंदी इस परीक्षा का सबसे बड़ा ‘गेम चेंजर’ (70 अंक) है। संज्ञा, सर्वनाम, रस, छंद, वर्तनी शुद्धि के नियमों को पढ़ें और रोज़ 30-40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करें।
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स:मध्य प्रदेश की नदियां, पठार, किले, जनजातियां और बजट से जुड़े प्रश्न नियमित आते हैं। तथ्य याद करने के लिए संक्षिप्त नोट्स बनाएं।
गणित, रीजनिंग एवं बेसिक अंग्रेजी: बेसिक एरिथमेटिक (प्रतिशत, अनुपात, समय-कार्य) और अंग्रेजी के बुनियादी नियमों का अभ्यास करें। यहां पूरे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और पुनरावलोकन: दिन भर जो पढ़ा उसका रिविज़न करें। सप्ताह में कम से कम 2 पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें ताकि परीक्षा के समय-प्रबंधन की आदत बने।

Note : एक बात याद रखे आप इस प्लान को सीमत ने मन ले आप इस पीएलए की तरह और प्लान अपने समय के हिसाफ से सही कर सकते हैं ।

शारीरिक अभ्यास सलाह: पढ़ाई के साथ-साथ सुबह या शाम को लगभग 40 से 50 मिनट रनिंग, स्ट्रेचिंग और बुनियादी वार्म-अप के लिए अवश्य समय निकालें। ताकि आप लिखित परीक्षा के बाद अचानक 15-20 दिनों में दौड़ तैयार नहीं होती।

परीक्षा के लिए किताबे

सामान्य हिंदी: डॉ. वासुदेव नंदन प्रसाद की ‘आधुनिक हिंदी व्याकरण’ अथवा लुसेंट सामान्य हिंदी।
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान: एमपी हिंदी ग्रंथ अकादमी की पुस्तकें अथवा तथ्य-आधारित प्रामाणिक संदर्भ पुस्तकें (जैसे पुणेकर/महेश बर्नवाल)।
गणित एवं रीजनिंग:आर. एस. अग्रवाल के बुनियादी अध्याय।
सामान्य अध्ययन: NCERT की 6वीं से 10वीं तक की बुनियादी किताबें और लुसेंट सामान्य ज्ञान।

आधिकारिक स्रोत: परीक्षा के नियम, आयु छूट और पदों की पुष्टि के लिए हमेशा esb.mp.gov.in या मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ही प्राथमिक आधार मानें।

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

क्या फाइनल ईयर (अंतिम वर्ष) के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

आमतौर पर आवेदन की अंतिम तिथि तक स्नातक का परिणाम (Result) जारी होना अनिवार्य होता है। और अपीयरिंग छात्रों के लिए नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट किए जाते हैं।

क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। लेकिन , अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित (General/Unreserved) श्रेणी में माना जा सकता है और उन्हें आयु या अंक संबंधी आरक्षण का लाभ नहीं मिलता सकता हैं ।

क्या इस परीक्षा में इंटरव्यू होता है?

पारंपरिक रूप से इस परीक्षा में 10 अंकों का साक्षात्कार लिया जाता रहा है। नए भर्ती नियमों में बदलाव जानने के लिए आगामी आधिकारिक अधिसूचना देखना एक बार जरूरी है।

लिखित परीक्षा की तैयारी पहले करें या फिजिकल की?

दोनों की तैयारी साथ-साथ चलनी चाहिएतो आपके लिए अच्छा होगा । मुख्य समय लिखित परीक्षा को दें, लेकिन प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट शारीरिक फिटनेस को देना अनिवार्य है, ताकि बाद में अचानक स्टैमिना की कमी न हो।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment