MP Forest Guard Syllabus in Hindi 2026: PDF विस्तृत विषयवार सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी गाइड

Last updated on 15 Oct 2026, 06:01 PM IST by Shubham Mishra

वन रक्षक की भर्ती परीक्षा 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए राज्य सेवा में आने का एक बेहतरीन सरकारी नौकरी है।

इसलिए हमने इस गाइड में MP Forest Guard परीक्षा के प्रत्येक विषय, अंकों के विभाजन, महत्वपूर्ण अध्ययन बिंदुओं और चरणबद्ध तैयारी की योजना को सरल और व्यवस्थित रूप में समझाया है।

इस परीक्षा की चयन प्रक्रिया

भर्ती में अंतिम चयन कुल पाँच चरणों प्रक्रिया होता है जैसे की :

लिखित परीक्षा : मेरिट निर्धारण का मुख्य आधार।
शारीरिक मानक परीक्षण : निर्धारित शारीरिक माप (ऊंचाई एवं सीना)।
शारीरिक दक्षता परीक्षा : तय समय सीमा में पैदल चाल (Walk)।
दस्तावेज़ सत्यापन : मूल शैक्षणिक एवं आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों की जाँच।
चिकित्सा परीक्षण : शारीरिक व चिकित्सकीय फिटनेस की पुष्टि।

MP Forest Guard Exam Pattern

लिखित परीक्षा पूरी तरह से MCQ आधारित होती है। इसमें पाँच खंड होते हैं, और जैसे की प्रत्येक खंड समान होता है:

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)2020
सामान्य हिंदी (General Hindi)2020
सामान्य अंग्रेजी (General English)2020
सामान्य गणित (General Mathematics)2020
सामान्य विज्ञान (General Science)2020
कुल (Total)100100120 मिनट
  1. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।
  2. जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  3. प्रश्न-पत्र का स्तर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं कक्षा के स्तर पर ही पूछा जाता है।

MP Forest Guard Syllabus PDF

MP वन रक्षक विषयवार विस्तृत सिलेबस

1. सामान्य गणित (General Mathematics)

गणित में मुख्य रूप से बुनियादी अंकगणित और गणना कौशल की परख के ने के लिए की जाती है।

संख्या पद्धति एवं सरलीकरणBODMAS नियम, भिन्न (Fractions), दशमलव, वर्गमूल और घनमूल, LCM और HCF।
व्यावहारिक अंकगणित प्रतिशत (Percentage), लाभ और हानि (Profit & Loss), छूट (Discount), साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest), अनुपात और समानुपात (Ratio & Proportion)।
समय और गति आधारित प्रश्नसमय और कार्य (Time & Work), नल और टंकी (Pipes & Cisterns), चाल, समय और दूरी (Speed, Time & Distance), रेलगाड़ी संबंधी प्रश्न।
सांख्यिकी एवं क्षेत्रमितिऔसत (Average), आयु संबंधी प्रश्न, बुनियादी 2D एवं 3D क्षेत्रमिति (त्रिभुज, आयत, वृत्त, बेलन और गोले के क्षेत्रफल व आयतन के सूत्र)।

Also Read : MP Me 10th Pass Ke Liye Forest Jobs

2. सामान्य विज्ञान (General Science)

विज्ञान के प्रश्न मुख्य रूप से 6वीं से लेकर 10वीं कक्षा तक के NCERT/MP Board पाठ्यक्रम के व्यावहारिक सिद्धांतों से पूछे जाते हैं।

जीव विज्ञान मानव शरीर क्रिया विज्ञान (पाचन, श्वसन, रक्त परिसंचरण), पोषण, प्रमुख विटामिन एवं उनकी कमी से होने वाले रोग, पादप संरचना, कोशिका विज्ञान और आनुवंशिकी की बुनियादी जानकारी।
भौतिक विज्ञानगति के नियम, बल, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश (परावर्तन, अपवर्तन, लेंस व दर्पण), ध्वनि, मात्रक एवं मापन इकाइयां।
रसायन विज्ञानदैनिक जीवन में प्रयुक्त रसायन (अम्ल, क्षार, लवण), धातु और अधातु, रासायनिक सूत्र, रासायनिक परिवर्तन और प्रमुख गैसों के गुण।
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीजैव विविधता, पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem), प्रदूषण नियंत्रण और मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य।

3. सामान्य हिंदी (General Hindi)

हिंदी एक अच्छा स्कोरिंग विषय है, जिसमें भाषा के शुद्ध प्रयोग और व्याकरणिक नियमों का परीक्षण होता है।

संधि एवं समाससंधि के प्रकार (स्वर, व्यंजन, विसर्ग) और विच्छेद; प्रमुख समास एवं विग्रह।
शब्दावलीविलोम शब्द, पर्यायवाची, अनेकार्थी शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, तत्सम-तद्भव।
व्याकरणिक संरचनाउपसर्ग एवं प्रत्यय, वर्तनी एवं वाक्य शुद्धि, लिंग, वचन, कारक।
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँअर्थ एवं व्यावहारिक वाक्यों में प्रयोग।
काव्य सौंदर्य (बुनियादी)रस के अंग, प्रमुख छंद और सामान्य अलंकारों की पहचान।
MP Forest Guard Syllabus in Hindi

4. सामान्य अंग्रेजी (General English)

अंग्रेजी भाषा खंड का स्तर बुनियादी मैट्रिकुलेशन स्तर का होता है।

Grammar FundamentalsParts of Speech, Tenses, Subject-Verb Agreement, Articles (A, An, The), Determiners.
Prepositions & ConjunctionsCommon usage and fixed preposition patterns.
Voice & NarrationActive & Passive Voice conversion, Direct & Indirect Speech rules.
VocabularySynonyms, Antonyms, One-Word Substitution, Idioms & Phrases.
Sentence CorrectionIdentifying grammatical errors and correcting sentence structures.

5. सामान्य ज्ञान (General Knowledge & MP GK)

इस खंड में केवल मध्य प्रदेश का क्षेत्रीय ज्ञान और राष्ट्रीय स्तर का सामान्य अध्ययन दोनों शामिल हैं।

मध्य प्रदेश विशेष (MP GK):

भूगोलप्रमुख नदियाँ (नर्मदा, चंबल, ताप्ती आदि), पहाड़, जलवायु, मिट्टी, वन संपदा और राष्ट्रीय उद्यान।
इतिहास एवं संस्कृतिप्रमुख राजवंश, स्वतंत्रता संग्राम में मध्य प्रदेश का योगदान, प्रमुख किले, महल, गुफाएं, मेले, लोक नृत्य और जनजातियाँ (गोंड, भील आदि)।
अर्थव्यवस्था एवं राजव्यवस्थाप्रमुख खनिज, कृषि उत्पादन, प्रमुख व्यक्तित्व, और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएँ।

राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान (National GK) :

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्थामौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्व, संसद, राष्ट्रपति एवं न्यायपालिका।
भारतीय इतिहास एवं भूगोलप्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, पर्वत, नदियाँ, और उद्योग।
समसामयिकीपिछले 6 से 8 महीनों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रमुख खेल, नियुक्तियाँ, पुरस्कार और योजनाएँ।

Also Read : MP Van Rakshak Salary In-Hand, Pay Scale, Perks, and Career Growth

शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है। यह चरण सिर्फ Qualifying के लिए होता है:

मानक (Parameter)पुरुष उम्मीदवार (Male)महिला उम्मीदवार (Female)
ऊंचाई (Height)न्यूनतम 163 सेमीन्यूनतम 150 सेमी
सीना (Chest)न्यूनतम 79 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य)लागू नहीं (N/A)
पैदल चाल (Physical Walk)25 किमी — 4 घंटे की समयावधि में14 किमी — 4 घंटे की समयावधि में

नोट: एक बात आप यह यात रखें की पैदल चाल में दौड़ने की आवश्यकता नहीं होती हैं, लेकिन 4 घंटे लगातार चलते रहने के लिए स्टैमिना और नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है।

तैयारी की रणनीति जैसे की

स्कोरिंग विषयों पर मजबूत पकड़मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों में अक्सर अंग्रेजी और बेसिक गणित को लेकर झिझक रहती है, जबकि सामान्य हिंदी और MP GK ऐसे सेक्शन हैं

जहाँ से 40 में से 35+ अंक आसानी से निकाले जा सकते हैं। इसलिए हिंदी और राज्य विशेष ज्ञान को अपनी सबसे मजबूत ढाल बनाएं।
गणित और अंग्रेजी की दैनिक प्रैक्टिसगणित और अंग्रेजी को परीक्षा के आखिरी दिनों के लिए न छोड़ें।

रोज कम से कम एक घंटा बेसिक अंकगणित के सवालों को हल करने और आधे घंटे अंग्रेजी के बुनियादी नियमों को दोहराने में लगाएं।
संतुलित समय प्रबंधनचूँकि पाँचों विषयों का वेटेज बराबर (20-20 अंक) है, इसलिए किसी भी विषय को पूरी तरह नजरअंदाज करना मेरिट से बाहर कर सकता है।

दैनिक अध्ययन में कम से कम दो विषय एक साथ लेकर चलें।
पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र (PYQs) का विश्लेषणMPESB द्वारा आयोजित पिछले वर्षों के वन रक्षक प्रश्न-पत्रों को हल करें।

इससे प्रश्नों की भाषा, कठिनाई स्तर और बार-बार पूछे जाने वाले कॉन्सेप्ट्स की स्पष्ट समझ विकसित होगी।
संक्षिप्त नोट्स और रिवीज़नMP GK के तथ्य (जैसे अभयारण्य, नदियाँ, जनजातियाँ), गणित के सूत्र और विज्ञान के महत्वपूर्ण फैक्ट्स के लिए अपनी हस्तलिखित शॉर्ट नोटबुक बनाएं।

यह अंतिम समय में रिवीज़न को आसान बनाएगा।
मॉक टेस्ट और गलतियों का सुधारजब 60-70% सिलेबस पूरा हो जाए, तो सप्ताह में एक फुल-लेंथ टेस्ट दें।

टेस्ट के बाद यह विश्लेषण जरूर करें कि किस विषय में कॉन्सेप्ट की कमी के कारण सवाल गलत हुए और उन्हें तुरंत दोबारा पढ़ें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)

क्या MP Forest Guard परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलता है।

लिखित परीक्षा में कुल कितने प्रश्न और कितने अंक होते हैं?

परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 100 अंकों के होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होती है।

परीक्षा की तैयारी के लिए किस स्तर की पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए?

सिलेबस का स्तर 10वीं कक्षा का ही होता है। विज्ञान और गणित के लिए NCERT की 6वीं से 10वीं की पुस्तकें तथा MP GK के लिए राज्य स्तरीय संदर्भ पुस्तकें पर्याप्त हैं।

क्या Walk Test के अंक मेरिट में जुड़ते हैं?

नहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment