MP Police Constable Syllabus 2026: परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और टॉपिक-वार जानकारी

Last updated on 15 Oct 2026, 05:55 PM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश पुलिस में Constable पद के लिए चयन प्रक्रिया अब केवल लिखित परीक्षा तक सीमित नहीं रह गई है। नए नियमों के अनुसार अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा यानि PPT, दोनों के अंकों को जोड़कर तैयार की जाती है।

अगर आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, यह लेख आपको इस एक्साम से जुडी सभी जानकारी मिल जाएगी जैसे की, अंक विभाजन और व्यावहारिक अध्ययन क्रम इत्यादि जानकारी है।

MP पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026

लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है। इसमें MCQs के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

परीक्षा की संरचना और अंक विभाजन

विषय वर्गप्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान (GK & Logical Reasoning)4040
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि (Mental Ability & Reasoning)3030
विज्ञान एवं सरल अंकगणित (General Science & Arithmetic)3030
कुल योग100100
  • समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट) एग्जाम होता हैं ।
  • अंकन पद्धति: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक।
  • नेगेटिव मार्किंग: कोई Negative Marking नहीं है।

MP Police Constable Syllabus Topic-wise 2026

सरकारी अधिसूचना के अनुसार तीन मुख्य वर्गों को विषयों के अनुसार चार भागों में समझा जा सकता है:

विषयप्रमुख टॉपिक्स एवं उप-विषय
1. सामान्य ज्ञान एवं MP GK• मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान: भौगोलिक स्वरूप, प्रमुख नदियां व जलप्रपात, ऐतिहासिक किले व महल, प्रमुख मेले एवं लोक नृत्य, खनिज व उद्योग, प्रशासनिक नियुक्तियां।
• भारतीय इतिहास व भूगोल: स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख आंदोलन, भारत की भौतिक संरचना, प्रमुख पर्वत शृंखलाएं, पड़ोसी देश।
• समसामयिकी (Current Affairs): पिछले 8-12 माह के राष्ट्रीय घटनाक्रम, खेल पुरस्कार, म.प्र. की प्रमुख योजनाएं।
2. तार्किक ज्ञान एवं मानसिक अभिरुचि (Reasoning)• शाब्दिक एवं अशाब्दिक: कोडिंग-डिकोडिंग, सादृश्यता (Analogy), रक्त संबंध, अंक व वर्ण शृंखला।
• विश्लेषणात्मक: न्याय निगमन (Syllogism), दिशा और दूरी, बैठने की व्यवस्था (Seating Arrangement)।
• चित्र आधारित: दर्पण व जल प्रतिबिंब, आकृतियों की गणना, छिपी हुई आकृतियां।
3. सरल अंकगणित (Simple Arithmetic)• बुनियादी गणना: संख्या पद्धति, सरलीकरण, LCM और HCF।
• व्यावहारिक अंकगणित: प्रतिशत, लाभ और हानि, अनुपात-समानुपात, औसत।
• समय व दूरी आधारित: साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज (SI & CI), समय और कार्य, चाल-समय-दूरी।
4. सामान्य विज्ञान (General Science)• जीव विज्ञान: मानव शरीर के प्रमुख तंत्र, संक्रामक रोग व कारक, विटामिन व स्रोत, कोशिका संरचना।
• भौतिक विज्ञान: गति के नियम, कार्य-ऊर्जा-शक्ति, प्रकाश (दर्पण व लेंस), ध्वनि, भौतिक मात्रक।
• रसायन विज्ञान: अम्ल, क्षार व लवण, धातु व अधातु, दैनिक जीवन के रासायनिक यौगिक (बेकिंग सोडा, POP आदि)।

MP Police Constable Syllabus PDF

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में मुख्य रूप से दो प्रमुख चरण मेरिट तय करते हैं:

  1. प्रथम चरण (लिखित परीक्षा – CBT): 100 अंक
  2. द्वितीय चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा – PPT): 100 अंक
  3. तृतीय चरण: दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सीय परीक्षण (Qualifying)

महत्वपूर्ण बिंदु हैं जैसे की : कुल मेरिट 200 अंकों (100 लिखित + 100 फिजिकल) के आधार पर बनती है।

MP Police Constable Syllabus

तैयारी कैसे शुरू करें

सिलेबस को समझकर समय बांटें:दिन के अध्ययन समय को दो प्रमुख हिस्सों में विभाजित करें, एक हिस्सा गणित और रीजनिंग के अभ्यास के लिए, दूसरा हिस्सा MP GK और विज्ञान के अध्ययन के लिए।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQs):किसी भी अध्याय को पूरा करने के बाद MP Police के पिछले 3-4 वर्षों के प्रश्नपत्र देखें।
मॉक टेस्ट और विश्लेषण:जब 60-70% सिलेबस पूरा हो जाए, तो सप्ताह में कम से कम 2 फुल-लेंथ टेस्ट दें।
रिवीजन का नियम:सप्ताह का कम से कम एक दिन केवल पुराने पढ़े हुए नोट्स, सामान्य ज्ञान और गणितीय सूत्रों के रिवीजन के लिए आरक्षित रखें।

Also Read : MP Police SI Syllabus in Hindi PDF, Exam Pattern, Topics-Wise

शारीरिक दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कुल 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है:

स्पर्धाकुल अंकमुख्य बिंदु
800 मीटर दौड़40 अंकसमय के आधार पर अंक तय होते हैं (जितना कम समय, उतने अधिक अंक)।
लंबी कूद 30 अंकदूरी के अनुसार अंक तालिका निर्धारित होती है।
गोला फेंक 30 अंकवजन और फेंकने की दूरी के आधार पर अंक दिए जाते हैं।

फिजिकल टेस्ट में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास अनिवार्य है, क्योंकि लिखित परीक्षा में बढ़त बनाने के बाद भी यदि फिजिकल में कम अंक मिले, तो अंतिम मेरिट से बाहर होने का जोखिम सा होता है।

1. पुरुष उम्मीदवार – PPT मार्किंग स्लैब (कुल 100 अंक)

स्पर्धाअधिकतम अंक प्राप्त करने हेतु मानकन्यूनतम अंक (क्वालिफाइंग) मानकशून्य (0) अंक कब मिलेंगे
800 मीटर दौड़ (40 अंक, 1 प्रयास)≤ 2 मिनट 04.2 सेकंड → 40 अंक2:42.3 से 2:44.2 सेकंड → 10 अंक> 2 मिनट 44.2 सेकंड
लंबी कूद (30 अंक, 3 प्रयास)≥ 5.57 मीटर (~18.27 फीट) → 30 अंक3.97 से 4.08 मीटर → 9 अंक< 3.05 मीटर (~10 फीट)
गोला फेंक – 7.26 kg (30 अंक, 3 प्रयास)≥ 8.76 मीटर (~28.74 फीट) → 30 अंक6.09 से 6.28 मीटर → 9 अंक< 4.57 मीटर (~15 फीट)

2. महिला उम्मीदवार – PPT मार्किंग स्लैब (कुल 100 अंक)

स्पर्धाअधिकतम अंक प्राप्त करने हेतु मानकन्यूनतम अंक (क्वालिफाइंग) मानकशून्य (0) अंक कब मिलेंगे
800 मीटर दौड़ (40 अंक, 1 प्रयास)≤ 2 मिनट 38.3 सेकंड → 40 अंक3:29.6 से 3:31.5 सेकंड → 5 अंक> 3 मिनट 31.5 सेकंड
लंबी कूद (30 अंक, 3 प्रयास)≥ 4.36 मीटर (~14.30 फीट) → 30 अंक2.78 से 2.88 मीटर → 9 अंक< 2.44 मीटर (~8 फीट)
गोला फेंक – 4.00 kg (30 अंक, 3 प्रयास)≥ 7.20 मीटर (~23.62 फीट) → 30 अंक4.67 से 4.84 मीटर → 9 अंक< 3.66 मीटर (~12 फीट)

शारीरिक मानक परीक्षण

फिजिकल टेस्ट से पहले शारीरिक मापदंड पूरा करना अनिवार्य क्या होता है।

वर्ग / श्रेणीऊंचाई परीक्षणसीना परीक्षण
सामान्य, OBC, SC (पुरुष)168 सेमी81 सेमी (बिना फुलाए) – 86 सेमी (फुलाकर)
ST (पुरुष)160 सेमी76 सेमी (बिना फुलाए) – 81 सेमी (फुलाकर)
महिलाएं (सभी वर्ग)155 सेमीलागू नहीं (Not Applicable)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या MP पुलिस आरक्षक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

नहीं, लिखित परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता है।

क्या अंतिम चयन केवल लिखित परीक्षा के अंकों पर होता है?

नहीं, अंतिम चयन लिखित परीक्षा (100 अंक) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंक), दोनों के कुल 200 अंकों के योग के आधार पर तैयार मेरिट से होता है।

गणित और विज्ञान के लिए किस स्तर की तैयारी आवश्यक है?

गणित और विज्ञान के लिए बुनियादी 10वीं कक्षा (NCERT आधारित) स्तर का अध्ययन और निरंतर अभ्यास पर्याप्त रहता है।

शारीरिक परीक्षा की तैयारी कब शुरू करनी चाहिए?

चूंकि शारीरिक दक्षता परीक्षा के 100 अंक सीधे मेरिट में जुड़ते हैं, इसलिए लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस का अभ्यास शुरू करना चाहिए।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment