MP Me 10th Pass Ke Liye Forest Jobs 10वीं के बाद वन विभाग में चयन, कार्य और तैयारी

Last updated on 16 Oct 2026, 12:26 PM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश में 10वीं कक्षा पास करने के बाद अधिकांश युवा ऐसी सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं जहाँ स्थायित्व नौकरी के साथ-साथ जिससे आप १० वी के बाद ही नौकरी कर सके । MP Forest Guard (मध्य प्रदेश वनरक्षक) एक ऐसा पद है जो कम शैक्षणिक योग्यता में सरकारी सेवा में प्रवेश करने का अवसर देता है।

यह नौकरी वर्दी और सुरक्षा तो देती तो है, लेकिन इसके साथ घने जंगलों की ड्यूटी और शारीरिक चुनौतियाँ भी जुड़ी हैं।

यदि आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले इसके काम के स्वरूप, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मापदंड और करियर की सीमाओं को ठीक से समझ लें।

वनरक्षक का काम क्या होता है

तैयारी शुरू करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि चयन के बाद आपको वास्तव में क्या करना होगा औए यह कैसी नौकरी होगी ।

कई उम्मीदवार चयन के बाद फील्ड की परिस्थितियों को देखकर निराश होते हैं, इसलिए काम की प्रकृति को पहले ही समझ लेना चाइए :

वन एवं वन्यजीव संरक्षणअपने आवंटित बीट (वन क्षेत्र) में अवैध कटाई, शिकार (poaching) और अतिक्रमण को रोकना।
गश्त (Patrolling)जंगल के अंदर पैदल या विभागीय वाहन से नियमित निगरानी करना।
जंगल की आग पर नियंत्रणगर्मियों के मौसम में दावानल (Forest Fire) की रोकथाम और नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाना।
सीमांकन और रिकॉर्ड:वन सीमा के पिलर की जांच करना और वन संपदा का बुनियादी रिकॉर्ड रखना।

पात्रता और योग्यता

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस नौकरी की परीक्षा के लिए मुख्य मापदंड निम्नलिखित कुछ इस प्रकार हैं:

MP Forest Jobs Rulebook

शैक्षणिक योग्यता :

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School / 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (सामान्य नियम) :

न्यूनतम आयु:18 वर्ष
अधिकतम आयु:सामान्य वर्ग के लिए सामान्यतः 33 वर्ष

(मध्य प्रदेश के मूल निवासियों तथा आरक्षित वर्गों, महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों को राज्य सरकार के नियमानुसार 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है)।

नोट: आयु की सटीक गणना कट-ऑफ तिथि के आधार पर संबंधित भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन में दी जाती है।

Also Read : MP Forest Guard Syllabus in Hindi PDF Exam Pattern Subject-wise

शारीरिक मापदंड और दक्षता

लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने के बाद भी कई छात्र कारण वस् शारीरिक परीक्षण में बाहर हो जाते हैं। वनरक्षक पद के लिए शारीरिक मापदंड सख्त होते हैं:

मापदंडपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
न्यूनतम ऊंचाई (Height)163 सेमी150 सेमी
सीना (Chest)79 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य)लागू नहीं

नोट : अनुसूचित जनजाति/ST वर्ग के लिए वह उम्मीदवारों को ऊंचाई और सीने के माप में नियमानुसार छूट मिलती है, जिसका विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में रहता है।

इसलिए बिना अधिकारिक नाटिस के उससे सही नियम मन लेना यह गलत हैं

शारीरिक दक्षता परीक्षण

पुरुष: 4 घंटे में 25 किलोमीटर की पैदल चाल।
महिला4 घंटे में 14 किलोमीटर की पैदल चाल।

यह केवल क्वालिफाइंग प्रक्रिया होता है (इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते), लेकिन 4 घंटे लगातार चलना बिना अभ्यास के संभव नहीं होता हैं यह भी आपको याद रखना जरूरी हैं ।

वेतन और भत्ते

मध्य प्रदेश शासन के सातवें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार:

पे स्केल19,500 – 62,000 (पे मैट्रिक्स लेवल-4)
मूल वेतन 19,500 से शुरुआत।
लागू भत्तेराज्य सरकार के द्वारा जो तत्कालीन नियम हैं उनके अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और वर्दी/फील्ड ड्यूटी से जुड़े विशेष भत्ते हैं ।

प्रोबेशन नियम: मध्य प्रदेश सरकार के मौजूदा स्टाइपेंड/प्रोबेशन नियमों के अनुसार जो शुरुआती वर्षों में वेतन या सैलरी का निर्धारित प्रतिशत दिया जाता है।

कटौतियों (NPS आदि) के बाद इन-हैंड वेतन ₹20,000 से ₹24,000 के दायरे में शुरू होता है।

MP Me 10th Pass Ke Liye Forest Jobs

Also Read : MP Van Rakshak Salary In-Hand, Pay Scale, Perks, and Career Growth

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन मुख्य रूप से तीन चरणों पर आधारित होता है:

लिखित परीक्षा100 अंकों का एक प्रश्नपत्र होता है, जिसमें 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं।
शारीरिक नापजोख एवं पैदल चाल (PST/PET)यह केवल qualifying होता है।
दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षणअंतिम मेरिट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनती है।

परीक्षा का पाठ्यक्रम :

प्रश्नपत्र में 5 भाग होते हैं, प्रत्येक भाग 20 अंकों का होता है (कुल समय: 2 घंटे का हैं ):

सामान्य ज्ञान (GK):मध्य प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, प्रमुख व्यक्तित्व और समसामयिक घटनाएं।
सामान्य हिंदी:व्याकरण, वर्तनी, संधि, समास, मुहावरे और शब्दावली।
सामान्य अंग्रेजी:Basic Grammar, Tenses, Vocabulary और Comprehension.
सामान्य गणित:10वीं स्तर का अंकगणित (प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात, समय-कार्य, साधारण ब्याज)।
सामान्य विज्ञान:भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के मूलभूत 10वीं स्तर के सिद्धांत।

इसके करियर का फायदे और चुनौतियाँ

फायदे :

स्थायित्व रूपराज्य सरकार की स्थायी नौकरी और पेंशन फंड (NPS) की सुरक्षा।
पर्यावरण के निकट कार्य करना प्रकृति और वन्यजीवों के बीच काम करने का अनूठा अनुभव।
प्रमोशन के अवसर का मिलनावरिष्ठता और विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से Deputy Ranger और Forest Ranger बनने के अवसर मिलते हैं।

वास्तविक चुनौतियाँ :

कठिन जीवनशैली का होना पोस्टिंग अक्सर दूरदराज के बीट/चौकियों पर होती है, जहाँ मोबाइल नेटवर्क, बिजली और अच्छी चिकित्सा सुविधाओं का अभाव हो सकता है।
सुरक्षा जोखिम का करना अवैध तस्करों, शिकारियों और हिंसक वन्यजीवों से सामना होने का वास्तविक खतरा रहता है।
शारीरिक थकान का होना कभी-कभीमौसम चाहे अत्यधिक गर्मी का हो या भारी बारिश का, जंगल में गश्त नियमित रूप से करनी पड़ती है।

शुरुआत करने का 3 सामान्य प्लान

चरण 1: MP ESB की वेबसाइट से पिछले 3 से 5 वर्षों के पुराने प्रश्नपत्र (PYQs) डाउनलोड करें और पैटर्न को अच्छे से पॉइंट बाय पॉइंट समझें।

चरण 2: मध्य प्रदेश की सभी सामान्य ज्ञान और गणित के बेसिक कॉन्सेप्ट्स को जितने कम दिनों में जितना हो सके उम्हे पूरा करें।

चरण 3: अंतिम दिनों में नियमित रूप से टाइमर लगाकर 100 प्रश्नों के मॉक टेस्ट हल करने की कोसिस करें ताकि परीक्षा के दबाव को संभालना सीख सकें।

तैयारी की सही रणनीति और आम गलतियाँ

आज कल के प्रतियोगिता के बढ़ते स्तर को देखते हुए 100 में से लगबग 75-80+ अंक लाने का लक्ष्य रखना हि चाहिये है।

इन गलतियों से बचें:

केवल थ्योरी ही पढ़ना छात्र अक्सर सिर्फ सामान्य ज्ञान की किताबें रटते रहते हैं और गणित-अंग्रेजी को छोड़ देते हैं। जबकि 40 अंक (गणित + अंग्रेजी) को नजरअंदाज करके मेरिट में आना लगभग असंभव जैसा ही है।
फिजिकल को टालनालिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद में 25 किमी पैदल चलने की तैयारी के लिए समय बहुत ही कम मिलता है। हफ्ते में 1-2 बार लंबी वॉक का अभ्यास पहले से रखना चाइए ।
अनगिनत किताबों का ढेर लगा लेना 10वीं स्तर की परीक्षा के लिए NCERT या MP Board की जो मूल किताबों और सीमित मानक गाइड से ही बार-बार रिवीजन करें।

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

क्या मध्य प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी सामान्य यानि (अनारक्षित) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं, लेकिन बशर्ते वे निर्धारित शैक्षणिक और शारीरिक मापदंड पूरे करते ही हों।

क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

सामान्यतः MP ESB की वनरक्षक परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं रहता है, लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि हमेशा संबंधित वर्ष के आधिकारिक रूलबुक से ही करना चाहिए।

क्या 10वीं के प्रतिशत मेरिट में जोड़े जाते हैं?

नहीं, 10वीं केवल न्यूनतम आधार है। अंतिम मेरिट की सूची तो केवल कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment