मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार कार्यालय का Active पंजीयन एक बुनियादी आम प्रक्रिया है।
अक्सर उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेते हैं, लेकिन अगर चयन प्रक्रिया या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय पता लग ही जाता है कि उनका पंजीयन एक्सपायर हो चुका है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारी रद्द होने का जोखिम बन जाता है।
यदि आपका रोजगार पंजीयन पुराना हो चुका है, उसकी 3 वर्ष की वैधता समाप्त होने वाली है, या हो गई हैं और आपने हाल ही में कोई नई डिग्री या योग्यता आपने हासिल की है, तो उसे समय पर अपडेट करना आवश्यक होता है। यह पूरी प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल रूप में है और इसे घर बैठे पूरा किया जा सकता है।
MP रोजगार पंजीयन और रिन्यूअल
| पात्रता | मध्य प्रदेश का मूल निवासी (MP Domicile) |
| न्यूनतम आयु | सामान्यतः 15 से 18 वर्ष (पदों और श्रेणियों के अनुसार) |
| पंजीयन की वैधता | 3 वर्ष (अस्थाई पंजीयन की अवधि अलग हो सकती है) |
| आवश्यक दस्तावेज | समग्र आईडी (Samagra ID), आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूचियां |
| आधिकारिक पोर्टल | MP Rojgar Portal (mprojgar.gov.in) |
| पोर्टल शुल्क | पूर्णतः निःशुल्क (Free) |
रिन्यूअल से पहले ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल अब राज्य के समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन यानि SSSM डेटाबेस से एकीकृत है। इसलिए रिन्यूअल या नया फॉर्म भरने से पहले इन तकनीकी बिंदुओं को समझ लेना जरूरी होता है जैसे की :
| समग्र और आधार में नाम का मिलान करना | आपकी समग्र आईडी में आपका अपना नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम यह सब 10वीं की मार्कशीट तथा आधार कार्ड के बिल्कुल समान होना चाहिए। यदि इनमें अंतर होता है, तो पंजीयन के समय ‘e-KYC Mismatch’ हो सकता है। |
| नवीनीकरण की अवधि में | पंजीयन समाप्त होने के निर्धारित महीने में या उससे कुछ समय पूर्व ही रिन्यूअल विंडो खुलती है। यदि वैधता समाप्त हुए लंबा समय हो चूका है, तो पुराना नंबर लैप्स हो सकता है और तब आपको नया रजिस्ट्रेशन करना पड़ सकता है। |
| अस्थाई या स्थाई पंजीयन करना | पहली बार केवल बेसिक जानकारी भरने पर 1 महीने का अस्थाई नंबर मिलता है। समग्र ई-केवाईसी और पूरी शैक्षणिक जानकारी भरने के बाद ही 3 वर्ष का पूर्ण पंजीयन जारी होता है। |
ऑनलाइन नवीनीकरण (Renewal) और प्रोफाइल अपडेट की चरणबद्ध प्रक्रिया
Step 1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं :
मध्य प्रदेश का रोजगार पोर्टल (mprojgar.gov.in) खोलें। एक बात याद रखे की किसी भी अनधिकृत या थर्ड-पार्टी लिंक पर अपनी व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें।

Step 2. यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें :
‘Citizen Login’ विकल्प पर जाएं और वहां अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
यह विशेष ध्यान दें की : कई बार पोर्टल आपको सीधे “Citizen Samagra Single Sign-On (SSO)” पेज पर रीडायरेक्ट कर देता है। ऐसी स्थिति में घबराएँ नहीं, वहाँ भी आपको अपना वही पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा । यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो ‘Forgot Password’ चुनकर ओटीपी के जरिए इसे रीसेट कर सकते हैं ।
Step 3. नवीनीकरण (Renewal) विकल्प का चयन करें :
डैशबोर्ड में प्रोफाइल सेक्शन के अंतर्गत ‘पंजीयन नवीनीकरण’ या ‘Renew Registration’ का विकल्प चुनें। यहां आपके पंजीयन की वर्तमान स्थिति और अंतिम तिथि दिखाई देगी।
Step 4. शैक्षणिक योग्यता व व्यक्तिगत विवरण को अपडेट करें :
यदि आपने हाल ही में 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या कोई अन्य तकनीकी डिप्लोमा पूरा किया है, तो ‘Qualification Details’ में जाकर उसे जोड़ें ले । नई योग्यता जोड़ने से प्रोफाइल भी अपडेट हो जाती है।
Step 5. जानकारी सत्यापित करें और फाइनल सबमिट करें :
दर्ज की गई सभी श्रेणियों, पते और अंकों की दोबारा एक बार जांच कर लें सही से । ताकि फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी वैधता अगले 3 वर्षों के लिए सही से बढ़ जाए।
Step 6. अपडेटेड रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें :
नवीनीकरण के बाद आपको स्क्रीन पर नई ‘Registration Slip’ दिखेगी, जिस पर अगली नवीनीकरण तिथि दर्ज होगी। इसका प्रिंट निकालें और पीडीएफ को ईमेल या सुरक्षित स्टोरेज में सेव करके रखें। ताकि भविष्य में इसकी जरूरत आपको पढ़ सकती हैं।
Also Read : MP Atithi Shikshak Registration Process GFMS Portal 3.0 पर नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें
गलतियां जिनसे उम्मीदवारों को बचना चाहिए :
| फॉर्म भरते समय सर्वर एरर जो होता ह उसको अनदेखी करना | यदि सबमिट करने के बाद रसीद जनरेट नहीं हुई है, तो इसका मतलब प्रक्रिया अधूरी ही है। 24 घंटे बाद दोबारा लॉगिन करके स्थिति जांच करें । |
| अधूरी शिक्षा विवरण को छोड़ना: | कई अभ्यर्थी केवल 10वीं या 12वीं की जानकारी दर्ज करके छोड़ देते हैं। यदि आप ग्रेजुएशन आधारित भर्ती का फॉर्म भर रहे हैं, तो रोजगार पंजीयन में भी वह डिग्री भी दर्ज होनी ही चाहिए। |
| मोबाइल नंबर का बंद होना: | जिस नंबर से समग्र और रोजगार पोर्टल जुड़ा है, उसे सक्रिय रखना चाइए लर्न यह हैं की सभी ओटीपी उसी पर आते हैं। |

महत्वपूर्ण जानकारी का स्पष्टीकरण :
| अन्य राज्यों के अभ्यर्थी यहाँ अप्लाई कर सकते हैं | उपार्जन/किसान पंजीयन से भ्रम का होना |
| मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की कई खुली भर्तियों में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एक बात याद रखें की मध्य प्रदेश का स्थायी रोजगार पंजीयन केवल राज्य के मूल निवासियों के लिए होता है। भर्ती विज्ञापन के विशिष्ट नियमों को हमेशा ध्यान से पढ़ें तभी आप अप्लाई करें । | यह बात को हमेसा याद रखे की रोजगार कार्यालय का पंजीयन (Employment Registration) और कृषि विभाग का उपार्जन पंजीयन (जैसे गेहूं/धान समर्थन मूल्य पंजीयन) दो पूरी तरह अलग सेवाएं हैं। इनका आपस में कोई संबंध नहीं है। |
Frequently Asked Questions (FAQ’s)
क्या रिन्यूअल करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर बदल जाता है?
नहीं, सफल नवीनीकरण के बाद आपका पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर वही रहता है, केवल उसकी वैधता तिथि (Validity Period) यानि अगले 3 वर्षों के लिए आगे बढ़ जाती है। नया नंबर केवल तब मिलता है जब आपका पुराना पंजीयन रद्द होकर पूरी तरह नया आवेदन किया जाए।
यदि पुराना पंजीकृत मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो क्या करें?
पोर्टल पर दिए गए प्रोफाइल मैनेजमेंट विकल्प में जाकर समग्र ई-केवाईसी या आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करने का प्रयास करके देखें ।
यदि ऑनलाइन विकल्प से समाधान न हो, तो अपने नजदीकी जिला रोजगार कार्यालय (District Employment Office) में मूल पहचान पत्र ले जाकर आपका अपना नंबर अपडेट करवाएं।
क्या इस प्रक्रिया के लिए कोई सरकारी फीस लगती है?
नहीं, मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर पंजीयन या नवीनीकरण पूर्ण रूप से निःशुल्क है। यदि आप स्वयं इंटरनेट से करते हैं तो कोई सरकारी शुल्क देय नहीं है (लेकिन यह बात देहें रखें की साइबर कैफे केवल बस अपने सेवा शुल्क ले सकते हैं)।
भर्ती के समय पंजीयन कितना पुराना होना चाहिए?
भर्ती की नियम पुस्तिका (Rulebook) के अनुसार, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक आपका अपना रोजगार पंजीयन सक्रिय और वैध होना चाहिए। एक्सपायर हो चुके पंजीयन के आधार पर भरा गया फॉर्म आगे चलकर रिजेक्ट भी हो सकता है।
मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।