CG Vyapam Hostel Warden Syllabus 2026: PDF परीक्षा पैटर्न, विषय-वार पाठ्यक्रम

Last updated on 15 Sep 2026, 11:39 AM IST by Shubham Mishra

CG Vyapam छात्रावास अधीक्षक भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के लिए, इस पद में मिलने वाली सरकारी नौकरी की सुविधाओं के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

ऐसे में तैयारी शुरू करने से पहले यह समझना जरूरी है कि परीक्षा में किन विषयों से सवाल पूछे जाते हैं और पेपर का स्तर कैसा रहता है। सही सिलेबस को समझकर पढ़ाई की शुरुआत करने से तैयारी को व्यवस्थित करना आसान हो जाता है।

विवरण जानकारी
संस्थाछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर
पद का नामछात्रावास अधीक्षक (Hostel Warden)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
कुल अंक150 अंक (150 बहुविकल्पीय प्रश्न)
परीक्षा अवधि2 घंटे (120 मिनट)
नेगेटिव मार्किंग1/4th (प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती)
आधिकारिक वेबसाइटvyapam.cgstate.gov.in

परीक्षा पैटर्न

प्रश्न पत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है:

पार्ट (Part)विषय / खंडप्रश्नों की संख्याकुल अंक
Part Aकंप्यूटर की सामान्य जानकारी3030
Part Bहिंदी भाषा ज्ञान1010
Part Cअंग्रेजी भाषा (English Language)1010
Part Dसामान्य ज्ञान (General Knowledge)1515
Part Eछत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (CG GK)2020
Part Fगणितीय अभियोग्यता (Mathematics)2525
Part Gसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)1515
Part Hबाल मनोविज्ञान (Child Psychology)1010
कुल योगसभी खंड150150 अंक

विशेष नोट: कंप्यूटर खंड (Part A) में न्यूनतम 50% अंक यानी 15 अंक प्राप्त करना जरूरी है। निर्धारित अंक नहीं मिलने पर अभ्यर्थी का पूरा पेपर जांचा नहीं जाएगा।

CG Vyapam Hostel Warden Syllabus

विषय-वार विस्तृत पाठ्यक्रम 2026

विषय का नामनिर्धारित अंकपाठ्यक्रम (Topics)
1.कंप्यूटर की सामान्य जानकारी30कंप्यूटर का परिचय और उपयोग, प्रमुख भाग (CPU, इनपुट/आउटपुट डिवाइस, मेमोरी), ऑपरेटिंग सिस्टम (MS DOS, Windows, Linux), MS Office (Word, Excel, PowerPoint), इंटरनेट और ईमेल का उपयोग, साइबर सुरक्षा, वायरस, मैलवेयर और सर्च इंजन।
2.हिंदी भाषा ज्ञान10स्वर, व्यंजन, वर्तनी, लिंग, वचन, कारक, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, संधि, समास, पर्यायवाची, विलोम शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
3.अंग्रेजी भाषा10Number, Gender, Article, Pronoun, Adjective, Verb, Adverb, Preposition, Conjunction, Tenses (Voice & Narration), Synonyms, Antonyms, Spelling Errors.
4.सामान्य ज्ञान15भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय भूगोल, भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान)।
5.छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान20छत्तीसगढ़ का इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, भूगोल, नदियाँ, जलप्रपात, खनिज, वन, लोक संस्कृति, लोक गीत, त्यौहार, जनजातियाँ और प्रशासनिक ढांचा।
6.गणितीय अभियोग्यता25HCF & LCM, एकिक नियम, औसत, प्रतिशत, लाभ और हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, चाल-समय-दूरी, रेखा और कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त (क्षेत्रमिति)।
7.सामयिक घटनाएँ15राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ, छत्तीसगढ़ राज्य की योजनाएं, खेलकूद और प्रमुख पुरस्कार।
8.बाल मनोविज्ञान10बाल मनोविज्ञान का अर्थ और क्षेत्र, बच्चों का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास, सीखना और अधिगम प्रक्रिया, बुद्धि और सृजनात्मकता, बाल अपराध और उनके कारण।

परीक्षा की तैयारी में यह बात याद रखें

  1. कंप्यूटर वाले हिस्से को नजरअंदाज न करें: अगर आधिकारिक नियमों में कंप्यूटर सेक्शन के लिए न्यूनतम अंक तय हैं, तो इसे बाकी विषयों की तरह ही गंभीरता से पढ़ें। बेसिक कंप्यूटर, MS Office, इंटरनेट और जरूरी शॉर्टकट कीज़ पर अच्छी पकड़ बनाएं।
  2. छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ बनाएं: CG GK की तैयारी में छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, संस्कृति और राज्य से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल करें। पढ़ते समय सिर्फ तथ्य याद करने के बजाय पुराने प्रश्नों से यह भी समझें कि किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं।
  3. गणित में नियमित अभ्यास करें: गणित में केवल फॉर्मूले याद करना पर्याप्त नहीं है। रोज कुछ सवाल हल करें और पुराने प्रश्नपत्रों से अपनी स्पीड जांचें। इससे परीक्षा के दौरान आसान सवालों को जल्दी हल करने में मदद मिलेगी।

CG Vyapam Hostel Warden Syllabus PDF Download

पिछले वर्षों के कट-ऑफ ट्रेंड्स (अनुमानित)

वर्ग (Category)संभावित सेफ स्कोर (150 में से)
General (UR)95 – 105+ मार्क्स
OBC90 – 98+ मार्क्स
SC82 – 88+ मार्क्स
ST70 – 78+ मार्क्स

CG व्यापम हॉस्टल वार्डन पढ़ाई के लिए किताबें

विषयअनुशंसित पुस्तक / पब्लिकेशन
कंप्यूटरपरीक्षा मंथन या अरिहंत पब्लिकेशन (कंप्यूटर परिचय)
छत्तीसगढ़ GKछत्तीसगढ़ ग्रंथ अकादमी या डॉ. मनीष रंजन की छत्तीसगढ़ समग्र
गणितआर.एस. अग्रवाल (Quantitative Aptitude)
बाल मनोविज्ञानमानक TET स्तर की बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र पुस्तक
सामान्य ज्ञानलुसेंट सामान्य ज्ञान (Lucent GK)

PYQ (पिछले साल के प्रश्न)

वर्ष / सत्रपरीक्षा का नामविवरणडाउनलोड लिंक / स्रोत
2024छात्रावास अधीक्षक (Hostel Warden) भर्ती परीक्षाआधिकारिक प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक
2024 / 2016छात्रावास अधीक्षक (Hostel Warden) प्रैक्टिस पेपरपिछले वर्षों के हल सहित प्रश्न पत्रडाउनलोड लिंक
मूल पेपरछात्रावास अधीक्षक (Hostel Warden) ऑफिशियल बुकलेटमूल परीक्षा प्रश्न पुस्तिका डाउनलोड लिंक

Note : आप ऊपर दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके सीधे इन वेबसाइट्स से पीडीएफ (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होती है?

उत्तर: हाँ, इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक (0.25 अंक) की कटौती की जाती है।

इस परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर: सामान्यतः आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को शासन के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाती है।

क्या दूसरे राज्यों के छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं?

त्तर: नहीं, इस पद के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल या स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

क्या छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट) होती है या ऑनलाइन?

उत्तर: यह परीक्षा पेन-पेपर मोड यानी ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाती है, जिसमें आपको सही गोले को काला या नीला करना होता है।

सबसे ज्यादा अंक किस विषय से आते हैं?

उत्तर: इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी (35 अंक) और गणित (30 अंक) सबसे बड़ा भाग बनाते हैं, जिस पर छात्रों को सबसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

लेखक: शुभम मिश्रा फाउंडर एवं लेखक – Bhartiprep.com

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। पिछले 7+ वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के जरिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम जटिल भर्ती नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या अपडेट्स के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment