मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), जिसे पहले MP Vyapam या PEB के नाम से पहचानते हैं, उसी के तहत जितनी भी निकलने वाली सरकारी भर्ती होती हैं उसी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को प्रोफ़ाइल पंजीकरण (Candidate Profile Registration) कराना अनिवार्य होता है।
चाहे वह पुलिस आरक्षक भर्ती हो, प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, पटवारी, वनरक्षक या ग्रुप-4 के पद ही हो किसी भी भर्ती का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले आपके पास एक वैध यानि एक्टिव प्रोफ़ाइल पंजीकरण संख्या (Profile ID) होनी चाहिए।
अक्सर उम्मीदवार फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के करीब आकर जल्दबाजी में रजिस्ट्रेशन करते हैं, और उसी जल्दबाजी में गलतियाँ कर देते हैं और बाद में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय परेशानी उठानी पड़ती है।
इसलिए हमने इस गाइड में प्रोफ़ाइल बनाने के सही तरीको, और ज़रूरी दस्तावेज़ों के सही फॉर्मेट की जानकारी और उन गलतियों के बारे में स्टेप बाय स्टेप सभी जानकारियां दी हैं।
MPESB प्रोफाइल पंजीकरण क्या है और यह क्यों जरूरी है
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का प्रोफ़ाइल पंजीकरण हैं वह एक प्रकार का अगर देखन जाये तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जैसी प्रोसेस है। इसका मुख्य उद्देश्य यह की उम्मीदवार को एक स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करके रखना है।
- एक ही आईडी से सभी फॉर्म भर सकते हैं जैसे की मन लीजिये आपने एक बार प्रोफ़ाइल बना दिया, उसके बाद आप मध्य प्रदेश बोर्ड की किसी भी भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरते समय आपको अपनी किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी या फोटो-हस्ताक्षर बार-बार अपलोड करने की जरूरत नहीं होती हैं ।
- त्रुटियों में कमी: इससे यह ठीक होता हैं, की आपको जानकारी भरते समय समय बार बार जो गल्दी होती वह नहीँ होती हैं।
- अपडेट की सुविधा: आप मान लीजिये आगरा आपने BA पढ़ लिया था, और अब आपने MA कर लिया हैं तो अब आप उसको अपडेट भी कर सकते हैं।
प्रोफ़ाइल बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ और नियम
पंजीकरण शुरू करने से पहले हमने जो निम्नलिखित दस्तावेज़ और जानकारी नीचे बताए हैं वह सभी आप अपने पास तैयार रखें जैसे की :
| आधार कार्ड एवं लिंक मोबाइल नंबर: | प्रोफ़ाइल का सत्यापन ई-केवाईसी (E-KYC) के माध्यम से होता है। इसके लिए आपके पास आधार होना चाहिए और उस पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए एक सक्रिय यानि चालू मोबाइल नंबर का लिंक होना अनिवार्य ही है। |
| जिन उम्मीदवारों के आधार में मोबाइल नंबर | लिंक नहीं है, उन्हें बायोमेट्रिक (Biometric) माध्यम से एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाना होगा। |
| 10वीं की अंकसूची : | आपका पूरा नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का मिलान ठीक वैसा ही होना चाहिए जैसा की आपके 10वीं के बोर्ड सर्टिफिकेट में दर्ज है। |
| पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ: | फोटो का बैकग्राउंड सफेद या हल्का होना चाहिए। फोटो पर उम्मीदवार का नाम और फोटो खिंचवाने का दिनांक स्पष्ट रूप से दिखना और लिखा होना अनिवार्य है (एक बात याद रखें की फोटो 3 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए)। |
| हस्ताक्षर : | सफेद कागज पर स्पष्ट काली या नीली स्याही से किए गए हस्ताक्षर होने चाइए। |
| हस्तलिखित घोषणा पत्र | पोर्टल द्वारा दिए गए निर्धारित प्रारूप यानि Template में उम्मीदवार की स्वयं की लिखावट में लिखा हुआ घोषणा पत्र होना ही चाइए। |
| आरक्षण/श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) | एससी/एसटी/ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र चाइए। |

MP Vyapam Profile Registration की चरण-दर-चरण प्रक्रिया
आप घर बैठे या फिर आप किसी नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ वहां esb.mp.gov.in पर जाएँ और ‘उम्मीदवार प्रोफ़ाइल’ (Candidate Profile) विकल्प चुनें।
Step 2: फिर प्रोफ़ाइल पंजीकरण फॉर्म भरना शुरू करें ‘प्रोफ़ाइल पंजीकरण फॉर्म’ पर क्लिक करें। यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो ‘हाँ/नहीं’ विकल्प में ‘नहीं’ चुनें और अपना सक्रिय यानि चालू मोबाइल नंबर व ईमेल दर्ज करें।

Step 3: ई-केवाईसी (E-KYC) सत्यापन यानि प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अपना आधार सत्यापन चुनें। आधार से लिंक नंबर पर जो OTP आए उसे दर्ज करें।
Step 4: व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण भरें एक बात रखें की सभी जानकारी
10वीं की अंकसूची के अनुसार ही होना चाइए जैसे की आपका अपना पूरा नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति वर्ग (Category), निवास का विवरण और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें।
Step 5: प्रोफाइल टेम्पलेट अपलोड करें, पोर्टल से डाउनलोड किए गए निर्धारित टेम्पलेट पर अपनी फोटो चिपकाएँ, हस्ताक्षर करें और नीचे दी गई घोषणा को अपनी लिखावट में लिखकर स्कैन कॉपी अपलोड करें।
Step 6: रसीद और पासवर्ड सुरक्षित रखें इसलिए की भविष्य में वह काम आएगा आपके,और हाँ , सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपको एक ‘Profile Registration Number’ (प्रोफ़ाइल आईडी) और पासवर्ड प्राप्त होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
Also Read : MP Vyapam Group 4 Syllabus in Hindi PDF: Full Exam Pattern Topic-wise
अक्सर होने वाली 4 बड़ी गलतियाँ जिनसे आपको बचना चाहिए
इसी कारण से कई बार छोटी-सी लापरवाही से फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है या बाद में आपकी चयन भी रुक सकती है:
| गलती का प्रकार | सामान्य समस्या | सही तरीका |
| नाम और स्पेलिंग में अंतर | आधार कार्ड और 10वीं की अंकसूची में नाम या सरनेम अलग होना। | रजिस्ट्रेशन करने से पहले यह आप सुनिश्चित करें कि दोनों दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग और जन्मतिथि एक जैसी हैं की नही। |
| फोटो का गलत प्रारूप | बिना नाम/दिनांक वाली या बहुत पुरानी फोटो अपलोड करना। | फोटो के नीचे नाम और खिंचवाने की हालिया तारीख (3 माह के भीतर) स्पष्ट होनी चाहिए। |
| टेम्पलेट सही स्कैन न होना | घोषणा पत्र को किसी दूसरे से लिखवाना या धुंधला स्कैन करना। | स्व-घोषणा हमेशा उम्मीदवार की स्वयं की लिखावट में होनी चाहिए ताकि सत्यापन के समय लिखावट का मिलान हो सके। |
| रोजगार पंजीयन का भ्रम | प्रोफ़ाइल पंजीकरण और MP रोजगार पंजीयन को एक समझना। | ध्यान रखें, ESB प्रोफाइल एक अलग पोर्टल है और MP Rojgar Portal पर रोजगार पंजीयन अलग से कराना होता है। |
प्रोफ़ाइल में संशोधन (ESB Profile Edit / Update) कैसे करें
यदि आपकी प्रोफ़ाइल में पहले से कोई पुरानी या गलत तरीके से फोटो, गलत पता या पुरानी शैक्षणिक जानकारी दर्ज है, तो आप उसे नीचे दिए गये तरीके से अपडेट कर सकते है:
| पोर्टल के ‘उम्मीदवार प्रोफ़ाइल’ सेक्शन में जाकर ‘प्रोफ़ाइल पंजीकरण फॉर्म संशोधन’ विकल्प पर क्लिक करें। |
| अपनी प्रोफ़ाइल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें। |
| पुनः आधार ई-केवाईसी (OTP) के जरिए सत्यापन करें। |
| जो विवरण बदलना चाहते हैं (जैसे नई मार्कशीट, नई फोटो या नया घोषणा पत्र), उसे अपडेट करके अंतिम रूप से सबमिट करें। |
Frequently Asked Questions (FAQ’s)
प्रश्न 1: क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी MPESB प्रोफ़ाइल पंजीकरण करा सकते हैं?
उत्तर: हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी पंजीकरण कर सकते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार उन्हें सामान्य यानि अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत ही आवेदन करना होगा।
प्रश्न 2: यदि प्रोफ़ाइल का पासवर्ड भूल जाएँ तो क्या करें?
उत्तर: पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर ही ‘प्रोफ़ाइल पासवर्ड पुनः प्राप्त करें’ (Forgot Password) का विकल्प उपलब्ध होता है। वहाँ अपना प्रोफ़ाइल क्रमांक और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके नया पासवर्ड आप प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 3: क्या एक बार बन गयी प्रोफ़ाइल की कोई वैधता (Validity) सीमा होती है?
उत्तर: प्रोफ़ाइल स्थायी होती है, लेकिन जब भी आप किसी नई परीक्षा का फॉर्म भरें, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी फोटो 3 महीने से अधिक पुरानी न हो और शैक्षणिक योग्यता अद्यतित (Updated) यानि नई जानकारी होनी ही चाइए।
मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।