MP High Court Stenographer Salary 2026: इन-हैंड वेतन, ग्रेड पे और पे-स्केल

Last updated on 16 Oct 2026, 10:36 AM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट या जिला अदालतों में स्टेनोग्राफर जॉइनिंग के बाद पहले महीने बैंक खाते में वास्तव में कितनी सैलरी आएगी।

नोटिफिकेशन में केवल पे-स्केल और ग्रेड पे लिखा होता है, लेकिन भत्तों और अनिवार्य कटौतियों के बाद टेक-होम अमाउंट अलग बनता है।

यहाँ MP High Court Stenographer (Grade-2 एवं Grade-3) के वेतन के बारे , मासिक भत्तों, कटौतियों और करियर ग्रोथ की पूरी जानकारी दी गई है।

High Court Stenographer Salary Overview

विवरणStenographer Grade-2Stenographer Grade-3
पे लेवल (7th CPC)Level 7Level 6 / 8 (राज्य नियम अनुसार)
ग्रेड पे (Grade Pay)2,8002,400
शुरुआती बेसिक पे28,70025,300
पे स्केल28,700 – 91,30025,300 – 80,500
अनुमानित ग्रॉस सैलरी47,000 – 49,00042,000 – 44,000
अनुमानित इन-हैंड सैलरी38,000 – 42,00034,000 – 37,000

ग्रेड-2 का सैलरी कैलकुलेशन

स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 (ग्रेड पे 2800) के शुरुआती बेसिक पे 28,700 के आधार पर मासिक वेतन की जानकारी नीचे दी गई है:

1. मिलने वाले प्रमुख वेतन (ग्रॉस सैलरी)

वेतन घटकगणना का आधारअनुमानित राशि
बेसिक पे (Basic Pay)निर्धारित न्यूनतम मूल वेतन28,700
महंगाई भत्ता (DA)बेसिक पे का 53%15,211
मकान किराया भत्ता (HRA)शहर की श्रेणी (X/Y/Z) अनुसार (9% से 18% approx)2,583 – 5,166
परिवहन भत्ता (TA) व अन्यराज्य सरकार के नियमानुसार1,200 – 1,800
कुल ग्रॉस सैलरी (Gross)भत्तों का कुल योग47,694 – 50,877

नोट: DA और HRA की यह जानकारी वर्तमान देय दरों के आधार पर है। वास्तविक राशि पोस्टिंग शहर के अनुसार तय होगी हैं।

Also Read : MP High Court Stenographer Vacancy ऑनलाइन फॉर्म, पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

MP High Court Stenographer Salary

2. अनिवार्य सरकारी कटौतियां (Deductions)

ग्रॉस सैलरी बनने के बाद खाते में आने से पहले कुछ अनिवार्य कटौतियां की जाती हैं:

NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम)(Basic Pay + DA) का 10% = ₹4,391
GIS (ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम)लगभग 200 – 300
प्रोफेशनल टैक्सलगभग 200 – 250
कुल अनुमानित कटौती4,800 – 5,000

3. फाइनल इन-हैंड सैलरी (Net Take-Home)

इन-हैंड सैलरी = ग्रॉस सैलरी – कटौतियां
ग्रेड-2 (Grade Pay 2800)ग्रेड-3 (Grade Pay 2400)
लगभग 39,000 से 43,000 प्रति माह।लगभग 34,000 से 37,000 प्रति माह।

अगर आपकी पोस्टिंग भोपाल, इंदौर, ग्वालियर या जबलपुर जैसे बड़े शहरोंमें होती है, तो HRA अधिक मिलने से टेक-होम सैलरी छोटे जिलों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती हैं।

Source : https://portal.mphc.gov.in/PDF/web_pdf/RE/Advertisement%20of%20PA%20and%20Steno%20Year-2025.pdf

MP High Court Stenographer Salary Chart

प्रोबेशन पीरियड मिलना वाला वेतन

मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 2 से 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाता है:

स्टाइपेंड/वेतन:MP के वर्तमान सेवा नियमों के तहत प्रोबेशन के दौरान बेसिक पे का निर्धारित प्रतिशत (प्रथम वर्ष 70%, द्वितीय वर्ष 80%, तृतीय वर्ष 90%) या पूर्ण बेसिक पे के साथ भत्ते देय होते हैं।
स्थायीकरणप्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद कर्मचारी को पूरे वार्षिक इंक्रीमेंट और नियमित पे-स्केल का पूरा लाभ मिलने लगता है

प्रमोशन और करियर ग्रोथ

हाई कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में स्टेनोग्राफर के लिए विभागीय पदोन्नति का क्रम इस प्रकार ही होता है:

Stenographer Grade-3 (प्रारंभिक प्रवेश स्तर)
Stenographer Grade-2
Stenographer Grade-1 (सीनियर स्टेनोग्राफर)
Personal Assistant (PA)
Private Secretary (PS) / Principal Private Secretary (PPS)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

एमपी हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 की पहली इन-हैंड सैलरी कितनी मिलती है?

सभी भत्तों (DA, HRA) को जोड़कर और NPS कटौती के बाद, शुरुआती लगभग इन-हैंड सैलरी लगभग 39,000 से 43,000 प्रति माह के बीच रहती है।

क्या कोर्ट स्टेनोग्राफर की जॉब में CPCT स्कोरकार्ड अनिवार्य है?

हाँ, मध्य प्रदेश की अधिकांश अदालती भर्तियों में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट का वैलिड स्कोरकार्ड और हिंदी/अंग्रेजी शॉर्टहैंड डिप्लोमा अनिवार्य ही होता है।

क्या हर साल सैलरी में बढ़ोतरी होती है?

हाँ, सरकारी नियमानुसार साल में एक बार 3% वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) मूल वेतन में जुड़ती है।

क्या ग्रेड-3 से ग्रेड-2 में प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा होती है?

पदोन्नति मुख्य रूप से वरिष्ठता और समय-समय पर आयोजित होने वाले आंतरिक विभागीय स्किल टेस्ट के आधार पर की जाती है।



मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment