MP Rural Health Worker Salary 2026: इन-हैंड वेतन, भत्ते और पे-मैट्रिक्स

Last updated on 16 Oct 2026, 11:08 AM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में MPHW/ANM के पद पर जैसा की आपको पता हैं, चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-5 का वेतन मिलता है।

नियुक्त चयनित कर्मचारी के खाते में पहले महीने कितनी इन-हैंड सैलरी आएगी, इसका सीधा और वास्तविक जानकारी पूरी तरह अच्छे से नीचे दिया गया है।

मध्य प्रदेश ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारी सैलरी

विवरणआधिकारिक मानक / दर
पद का नामRural Health Worker (MPHW पुरुष / ANM महिला)
वेतन स्तर (Pay Level)Level 5 (7th CPC)
वेतनमान (Pay Scale)22,100 – 70,000
प्रारंभिक बेसिक पे22,100
ग्रॉस सैलरी (Gross Pay)37,018 प्रति माह (लगभग)
अनुमानित इन-हैंड सैलरी31,000 – 34,000 प्रति माह

2026 वेतन चरण-दर-चरण

ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नियुक्ति मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के उप-स्वास्थ्य केंद्रों या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में होती है।

Also Read : MP Rural Health Worker Syllabus in Hindi 2026: PDF Exam Pattern, Topic-wise Guide

मिलने वाले भत्ते :

बेसिक पे 22,100
महंगाई भत्ता (DA @ 58%)12,818 (22,100 का 58%)
मकान किराया भत्ता (HRA @ Z-City)1,100 (ग्रामीण क्षेत्र अनुसार 4% से 6%)
परिवहन/अन्य फील्ड भत्ता (TA & Medical)1,000
सकल वेतन = 22,100 + 12,818 + 1,100 + 1,000 = 37,018

अनिवार्य कटौतियाँ :

सरकारी नियमों के तहत हर महीने वेतन से निधि और टैक्स की कटौती होती है जैसे की :

NPS कटौती3,492 (नियम अनुसार: Basic Pay + DA का 10%)
प्रोफेशनल टैक्स (MP Govt)208
समूह बीमा (GIS)200
कुल मासिक शुल्क = 3,492 + 208 + 200 = 3,900

सोर्स : https://esb.mp.gov.in/e_default.html

MP Rural Health Worker Salary in Hindi

इन-हैंड सैलरी :

इन-हैंड पे = ग्रॉस सैलरी (37,018)- कुल कटौती (3,900) = 33,118

नोट: पोस्टिंग के जिले और सरकारी आवास न लेने के आधार पर वास्तविक इन-हैंड वेतन कम से कम 31,000 से 34,000 के बीच रह सकता है।

पोस्टिंग और प्रोबेशन

प्रोबेशन पीरियड में सैलरी:मध्य प्रदेश शासन के नवीनतम सेवा नियमों के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों को पद का पूरा न्यूनतम बेसिक पे (22,100) और उस पर लागू बढ़ोतरी प्रदान किए जाते हैं।
सरकारी आवास का प्रभाव:यदि उप-स्वास्थ्य केंद्र पर सरकारी आवास आवंटन होता है, तो सैलरी स्लिप से HRA की राशि (लगभग ₹1,100) नहीं जोड़ी जाएगी।
वार्षिक वेतन वृद्धि: हर साल मूल वेतन में 3% का वार्षिक इंक्रीमेंट (वार्षिक वेतन वृद्धि) और राज्य सरकार के आदेशानुसार वर्ष में दो बार DA का संशोधन लागू होता है।
MP Rural Health Worker Salary Chart

करियर प्रमोशन पदानुक्रम

ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW / ANM) : प्रारंभिक पद (स्तर-5)
सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक : प्रथम प्रमोशन
ब्लॉक स्वास्थ्य विस्तार अधिकारी (BHEO) : द्वितीय प्रमोशन
जिला विस्तार शिक्षक : तृतीय प्रमोशन

आवश्यक पात्रता व शर्तें :

शैक्षणिक योग्यता: 12वीं (बायोलॉजी/जीव विज्ञान संकाय से)।
तकनीकी योग्यता:1 या 2 वर्षीय मान्यता प्राप्त MPHW (पुरुष) या ANM (महिला) डिप्लोमा/प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।
काउंसिल रजिस्ट्रेशन:मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल / नर्सिंग काउंसिल में Active पंजीयन अनिवार्य है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

क्या पुरुष (MPHW) और महिला (ANM) स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सैलरी में कोई अंतर होता है?

नहीं, दोनों पद 7वें वेतनमान के लेवल-5 (ग्रेड पे 2400) के अंतर्गत आते हैं। दोनों का मूल वेतन और भत्ते समान होते हैं।

क्या फील्ड वर्क के लिए कोई अलग इंसेंटिव मिलता है?

हाँ, नियमित वेतन के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों के दौरान सरकार द्वारा कार्य-आधारित अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (Incentive) दी जाती है।

उच्च शिक्षा या अन्य सरकारी परीक्षा देने के लिए क्या नियम हैं?

विभाग में पदस्थ रहते हुए उच्च शिक्षा या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होता है।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment