MP Patwari Salary 2026: इन-हैंड सैलरी, पे-स्केल और ग्रेड पे, चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी

Last updated on 16 Oct 2026, 11:09 AM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश में पटवारी पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार के लिए सभी कटौतियों के बाद पहले महीने बैंक खाते में वास्तव में कितने रुपये सैलरी आएंगे यह एक महत्वपूर्ण सवाल होता हैं ।

मध्यप्रदेश 7वें वेतन आयोग यानि Pay Matrix Level-5 के तहत नवनियुक्त पटवारी का शुरुआती मूल वेतन 22,100 होता है। लागू भत्तों और अनिवार्य कटौतियों के बाद पोस्टिंग के शहर के आधार पर अनुमानित इन-हैंड सैलरी लगभग 34,000 से 38,000 प्रति माह होता है।

MP Patwari Salary 2026

वेतन का विवरणआंकड़े / दर
विभागराजस्व विभाग (मध्य प्रदेश शासन)
वेतन स्तर Level 5 (ग्रेड पे 2100)
शुरुआती मूल वेतन 22,100
महंगाई भत्ता 12,818
सकल वेतन 38,000 – 42,000 (शहर अनुसार)
अनिवार्य कटौतियां 3,900 – 4,000 (लगभग)
अनुमानित इन-हैंड सैलरी34,000 – 38,000

नोट: वर्तमान प्रचलित राज्य दरों के आधार पर सांकेतिक सैलरी है।

Also Read : MP Patwari Taiyari Kaise Kare 2026: नोटिफिकेशन से जॉइनिंग तक की पूरी मास्टर गाइड

पटवारी इन-हैंड सैलरी की जानकारी

यह याद रखें की पटवारी के वेतन में मूल वेतन के साथ मिलने वाले भत्ते जुड़ते हैं और फिर पेंशन व टैक्स संबंधी कटौतियां भी घटाई जाती हैं।

मिलने वाले प्रमुख भत्ते

बेसिक पे22,100
महंगाई भत्ता (DA)बेसिक पे का 58% = 12,818
मकान किराया भत्ता (HRA)पोस्टिंग के स्थान के अनुसार
X श्रेणी (भोपाल, इंदौर): 24% = 5,304
Y श्रेणी (जबलपुर, ग्वालियर आदि): 16% = 3,536
Z श्रेणी (तहसील / ग्रामीण क्षेत्र): 8% = 1,768
परिवहन व अन्य भत्ते (TA/Others)1,500 – 1,800 (लगभग)
MP Patwari Salary in Hand

अनिवार्य कटौतियां

NPS (National Pension Scheme)(Basic + DA का 10%) = 3,492
प्रोफेशनल टैक्स (PT)200 – 250
ग्रुप इंश्योरेंस (GIS)200
कुल मासिक कटौतीलगभग 3,900 – 4,000

शहर/पोस्टिंग के अनुसार सैलरी तुलना

पटवारी की ज्यादातर पोस्टिंग ग्रामीण या तहसील स्तर पर होती है, जिससे HRA की दर बदलती है:

वेतन घटकX शहर (इंदौर/भोपाल)Y शहर (जबलपुर/ग्वालियर)Z क्षेत्र (तहसील/ग्रामीण)
Basic Pay22,10022,10022,100
DA (58%)12,81812,81812,818
HRA5,304 (24%)3,536 (16%)1,768 (8%)
अन्य भत्ते1,5001,5001,500
सकल वेतन (Gross)41,72239,95438,186
कुल कटौतियां3,9423,9423,942
शुद्ध सैलरी (In-Hand)37,78036,01234,244
MP Patwari Salary Chart

प्रोबेशन और वेतन के नियम

मध्य प्रदेश में पूर्व में लागू 70% / 80% / 90% स्टाइपेंड नियम को लेकर उम्मीदवारों में अक्सर भ्रम रहता है।

वर्तमान नियमों के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों को पदभार ग्रहण करते ही 100% बेसिक पे और उस पर देय सभी भत्ते प्रदान किए जाते हैं।

पदोन्नति और करियर ग्रोथ

राजस्व विभाग में सेवा अवधि और विभागीय परीक्षाओं के आधार पर पदोन्नति इस प्रकार रहता है:

पटवारी (शुरुआती पद — Level 5)
राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector – RI)
नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar)
तहसीलदार (Tehsildar)

इसके अलावा, हर साल बेसिक पे में 3% की वार्षिक वेतन वृद्धि और वर्ष में दो बार देय महंगाई भत्ते के संशोधन से कुल वेतन में नियमित वृद्धि होती रहती है।

सोर्स : https://esb.mp.gov.in/rulebooks/rule_books.htm

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

मध्य प्रदेश पटवारी का पे-लेवल और ग्रेड पे क्या है?

7वें वेतन आयोग के तहत पटवारी का पद पे-लेवल 5 (Pay Matrix Level-5) में आता है, जिसका ग्रेड पे 2100 है।

जॉइनिंग के समय पहले महीने हाथ में कितनी सैलरी मिलेगी?

ग्रामीण या तहसील क्षेत्र में पोस्टिंग होने पर सभी कटौतियों के बाद लगभग 34,000 से 35,000 इन-हैंड सैलरी बैंक खाते में आती है।

क्या पटवारी की सैलरी से NPS काटना अनिवार्य है?

हाँ, नई पेंशन योजना के तहत हर महीने का 10% अनिवार्य रूप से कटता है, जिसमें सरकार भी अपना निर्धारित अंशदान जोड़ती है।

पटवारी का पहला प्रमोशन कितने समय में होता है?

संतोषजनक सेवा रिकॉर्ड और विभागीय पदोन्नति नियमों के आधार पर आमतौर पर 8 से 12 वर्ष की सेवा के बाद राजस्व निरीक्षक (RI) पर पदोन्नति मिलता है।

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक हूँ। लगभग 2021 से प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस के लिए उम्मीदवारों की मदद कर रहा हूँ। मेरा मुख्य काम भर्ती के नियमों, फॉर्म भरने के तरीकों, सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की बिल्कुल सटीक जानकारी आप तक पहुँचाना है, ताकि तैयारी में आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। किसी भी सवाल या जवाब के लिए आप मुझसे WhatsApp पर जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment