MPPSC Syllabus in Hindi 2026: संपूर्ण मार्गदर्शिका और तैयारी की रणनीति

Last updated on 10 Aug 2026, 09:05 AM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी पद यानी एमपी पीसीएस अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं अगर हां तो यह लेकर आपके लिए पिछले 7 सालों के अनुभव से हजार छात्रों को करें काउंसलिंग सरकारी नौकरी की तैयारी में मदद करने के बाद मैंने एक बात सीखिए सफलता का रास्ता मेहनत ही होता है

बाकी सही दिशा और सटीक रणनीति से होकर ही गुजरना होता है एमपी पीसीएस का सिलेबस अपने आप में एक महासागर जैसा है अगर छात्र उसे देखकर घबरा जाते हैं तो यहीं पर सबसे बड़ी गलती करते हैं बिना सही सिलेबस समझे पढ़ाई शुरू करना एक गलत चुनाव है

इस लेख में आपको एमपी पीसीएस सिलेबस इन हिंदी 2026 की पूरी जानकारी परीक्षा का पैटर्न और सेक्रेट टिप्स के बारे में बताऊंगा जिससे आप कम समय में बेहतर तैयारी कर पाएंगे 

MPPSC परीक्षा का अवलोकन

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): यह छंटनी परीक्षा है।
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam): यह लिखित परीक्षा है, जो आपकी मेरिट तय करती है।
  • साक्षात्कार (Interview): आपका व्यक्तित्व परीक्षण।

MPPSC Pre Syllabus in Hindi

प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के पेपर होते हैं।

परीक्षा पैटर्न

पेपरविषयप्रश्नअंकसमय
पेपर Iसामान्य अध्ययन (GS)1002002 घंटे
पेपर IIसामान्य योग्यता (CSAT)1002002 घंटे

नोट: पेपर II केवल क्वालिफाइंग है (33% अंक अनिवार्य हैं)। आपकी मेरिट केवल पेपर I के अंकों से बनती है।

मुख्य विषय (Pre Syllabus Highlights)

  • मध्य प्रदेश का इतिहास, संस्कृति और साहित्य: यह सेक्शन सबसे महत्वपूर्ण है।
  • भारत का इतिहास: प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक।
  • भारत और विश्व का भूगोल: भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल।
  • राज्य की संवैधानिक व्यवस्था: मध्य प्रदेश की राजनीति।
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी: कंप्यूटर और इंटरनेट का बेसिक ज्ञान।

MPPSC Mains Syllabus 2026

मुख्य परीक्षा ही वो पड़ाव है जो आपको अधिकारी बनाता है। MPPSC Mains Syllabus 2026 के अनुसार, परीक्षा अब कुल 6 पेपरों में विभाजित है।

मुख्य परीक्षा पैटर्न

पेपरविषयअंक
पेपर Iसामान्य अध्ययन – I (इतिहास और भूगोल)200
पेपर IIसामान्य अध्ययन – II (राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र)200
पेपर IIIसामान्य अध्ययन – III (विज्ञान और प्रौद्योगिकी)200
पेपर IVसामान्य अध्ययन – IV (दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन)200
पेपर Vसामान्य हिंदी और व्याकरण200
पेपर VIनिबंध लेखन और मसौदा लेखन100

पेपर-वार संक्षिप्त विवरण :

  • पेपर I & II: इसमें भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थव्यवस्था का गहरा ज्ञान चाहिए।
  • पेपर III (विज्ञान और प्रौद्योगिकी): यहाँ छात्र अक्सर उलझ जाते हैं। इसमें पर्यावरण, स्वास्थ्य और तकनीक पर फोकस करें।
  • पेपर IV (दर्शनशास्त्र): यह पेपर आपके व्यक्तित्व और नैतिकता को परखता है।
  • पेपर V & VI: हिंदी और निबंध लेखन आपकी अभिव्यक्ति की क्षमता को मापते हैं।

पिछले 3 साल की कट-ऑफ

नीचे दी गई टेबल पिछले वर्षों की कट-ऑफ का रुझान दिखाती है, जिससे आप अपनी तैयारी का लक्ष्य सेट कर सकते हैं।

वर्षसामान्य (General) कट-ऑफ
2023162 (लगभग)
2024158 (लगभग)
2025160 (लगभग)

मेरी सलाह: कट-ऑफ को देखकर डरे नहीं, इसे केवल एक बेंचमार्क मानें। हमेशा अपने लक्ष्य को 10-15 अंक ऊपर रखें।

(स्वयं का अनुभव: मैंने कई सफल उम्मीदवारों को देखा है जो केवल पिछले साल के पेपर हल करके ही 20% सिलेबस कवर कर लेते हैं।)

1. समसामयिकी (Current Affairs) का महत्व

MPPSC में सिर्फ स्थिर (Static) ज्ञान काफी नहीं है। पिछले 7 सालों के अनुभव से मैंने देखा है कि जो छात्र “राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम” को मध्य प्रदेश की योजनाओं से जोड़कर पढ़ते हैं, वे इंटरव्यू तक आसानी से पहुँच जाते हैं।

केवल न्यूज़ पढ़ने देखने से नहीं हूं बल्कि उसका विश्व लस्तनात्मक यानी एनालिटिक पर्सपेक्टिव भी तैयार करना जैसे अगर कोई कार्य या कोई में सरकारी योजना लोन आई है तो वह राज्य के किस वर्ग के लिए है कैसा है क्यों है किस तरह काम करेगा इसके बारे में पूरी जानकारी लेना बहुत जरूरी

2. उत्तर लेखन (Answer Writing)

जब आप एमपीसी मांस के लिए उत्तर लिखते हैं तो परीक्षण यही या नहीं देखना चाहता कि आपने कितना लिखा है बल्कि यह देखना चाहता है कि आपने प्रशंसा की शब्दावली यानी रेलीवेंट टर्मिनोलॉजी का उपयोग किया है और कितनी सफाई से उत्तर देने की कोशिश की है

उदाहरण: अगर आप अर्थव्यवस्था पर लिख रहे हैं, तो राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit), सकल घरेलू उत्पाद (GDP), और समावेशी विकास (Inclusive Growth) जैसे शब्दों का प्रयोग करें। यह दिखता है कि आप एक प्रशासनिक दृष्टिकोण से सोच रहे हैं।

3. प्रशासनिक शब्दावली (Administrative Vocabulary)

क्योंकि आप एक भावी अधिकारी बने की या अधिकारी बनने जा रहे हैं इसलिए आपके लेखन में आपके आंसर को सही जगह पर सही रूप में बताने में आपके अंदर से वह लिखावट में प्रशंसनिक परिपक्वता देखनी चाहिए झलकनी चाहिए इसलिए मेंस परीक्षा का महत्व होता है

4. तकनीकी और नवाचार (Science & Tech Trends)

MPPSC के पेपर III में विज्ञान और प्रौद्योगिकी एक गेम-चेंजर है। यहाँ आपको सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहना है।

5. मैपिंग और डायग्राम (Mapping Skills)

क्या आप जानते हैं कि एक अच्छा चित्र, 500 शब्दों के बराबर होता है

जब भी भूगोल या मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था पढ़ें, तो हमेशा साथ में एक कच्चा मैप (Rough Map) जरूर बनाएं। भौगोलिक संकेत (GI Tags), नदी घाटियां, और खनिज संसाधन—इन्हें मैप के जरिए दर्शाना आपकी ऑथेंटिसिटी (Authenticity) को बढ़ाता है।

तैयारी के दौरान इन पर ध्यान दें :

डोमेनकीवर्ड्स (इनका प्रयोग करें)क्यों?
राजव्यवस्थासंवैधानिक प्रावधान, अनुच्छेद, न्यायिक सक्रियताउत्तर को कानूनी और तार्किक बनाने के लिए
इतिहाससांस्कृतिक विरासत, वास्तुकला, पुरातात्विक स्रोतउत्तर की गहराई दिखाने के लिए
अर्थव्यवस्थाआत्मनिर्भर भारत, बजट विश्लेषण, मानव विकास सूचकांकडेटा-आधारित उत्तर के लिए
MP Specialजनजातीय संस्कृति, पर्यटन, लोक कलाएंराज्य के प्रति गहरी समझ के लिएv
  • मैंने अक्सर छात्रों को एक छोटी सी गलती करते हुए देखा है कि वह किताबों का संग्रह लेकर बैठ जाते हैं लेकिन उन्हें पढ़ते ही नहीं याद रखें किताब को पांच बार पढ़ना पांच अलग किताबों को एक बार पढ़ने के बराबर ही है
  • और पढ़ने के साथ-साथ अपने कितना समझ कितना याद किया उसको लिखकर भी देखें ताकि देखने से आपको मांस की परीक्षा के लिए तैयारी सुनिश्चित हो जाएगी
  • अक्सर छात्र एवं कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या मैं घर में रहकर पढ़ाई कर सकता हूं मेरा जवाब भेजिए हां बिल्कुल आज के दौर में इंटरनेट पर सब कुछ उपलब्ध है
  • आपको बस एक मजबूत इच्छा शक्ति और सही दिशा पर काम करते हुए अनुशासन से सभी चीज की पूर्ति करनी चाहिए तो आप घर बैठकर भी पढ़ाई को अंजाम दे सकते हैं

MPPSC के लिए सबसे अच्छी किताबें

विषयपुस्तक का नामलेखक/पब्लिकेशनतैयारी में महत्व (क्यों पढ़ें?)
मध्य प्रदेश (MP Special)MP GK (समग्र)पुणेकर या महावीरMPPSC का 30-40% हिस्सा यहीं से आता है।
भारतीय इतिहासस्पेक्ट्रम (आधुनिक)राजीव अहीरमेंस में इतिहास के उत्तर लेखन के लिए बेस्ट।
प्राचीन व मध्यकालीनNCERT (कक्षा 11-12)NCERTबेसिक कॉन्सेप्ट्स और घटनाक्रम समझने के लिए।
भारतीय संविधानएम. लक्ष्मीकांतएम. लक्ष्मीकांतराजव्यवस्था के हर सवाल का सटीक स्रोत।
भूगोलभूगोल: एक समग्र अध्ययनमहेश कुमार बरनवालमैपिंग और भौगोलिक तथ्यों के लिए सबसे भरोसेमंद।
अर्थव्यवस्थाभारतीय अर्थव्यवस्थारमेश सिंह या प्रतियोगिता दर्पणमेंस में आर्थिक डेटा और योजनाओं के लिए।
विज्ञान (GS Paper 3)NCERT साइंसNCERT (6th से 10th)पेपर-3 के वैज्ञानिक तकनीकी प्रश्नों का आधार।
सामान्य हिंदीसामान्य हिंदी व्याकरणराघव प्रकाशपेपर-5 में स्कोरिंग के लिए रामबाण।
निबंध लेखननिबंध भारतीअरिहंत या दृष्टि पब्लिकेशनकरंट टॉपिक्स पर निबंध लिखने की कला सिखाती है।
  • इतिहास: स्पेक्ट्रम (आधुनिक), NCERT (प्राचीन/मध्यकालीन)।
  • भूगोल: महेश कुमार बरनवाल की पुस्तक।
  • राज्य विशेष: पुणेकर या महावीर पब्लिकेशन की एमपी स्पेशल।
  • संविधान: एम. लक्ष्मीकांत।
  • निबंध और हिंदी: राघव प्रकाश की हिंदी व्याकरण।

MPPSC तैयारी का 4-चरण वाला रोडमैप

चरणअवधिफोकस (क्या करें?)लक्ष्य (Target)
चरण 1: आधार (Foundation)1-2 महीनेNCERT (6th-10th) पढ़ें, सिलेबस को समझें।बेसिक कॉन्सेप्ट्स की स्पष्टता।
चरण 2: गहराई (Core Study)3-4 महीनेस्टैंडर्ड बुक्स (लक्ष्मीकांत, स्पेक्ट्रम) पढ़ें।विषयों पर पकड़ और नोट्स बनाना।
चरण 3: अभ्यास (Practice)2-3 महीनेPYQs (पिछले पेपर) और आंसर राइटिंग।अपनी गलतियों को पहचानना और सुधारना।
चरण 4: रिवीजन (Revision)परीक्षा तककेवल अपने बनाए शॉर्ट नोट्स का बार-बार रिवीजन।आत्मविश्वास बढ़ाना और स्पीड सुधारना।

अगर आप कहीं काम कर रहे हैं या वर्किंग प्रोफेशनल टाइप के हैं यह फुल टाइम तैयारी कर रहे हैं अगर आप वर्किंग है तो मैं आपको एक कस्टमाइज 2 घंटे का टाइम टेबल भी बनाकर दे सकता हूं अगर आपको चाहिए तो आप हमें नीचे कमेंट में भी बता सकते हैं

MP Rojgar Panjiyan Online Renewal Process पूरी जानकारी और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

MPPSC Syllabus in Hindi FAQ’s

MPPSC में कितने विषय होते हैं?

MPPSC में सामान्य अध्ययन के अंतर्गत इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण, और मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान मुख्य विषय हैं।

MPPSC के लिए कौन सी बुक पढ़ें?

प्रारंभिक परीक्षा के लिए लुसेंट और एमपी स्पेशल की कोई भी अच्छी बुक (जैसे महावीर या पुणेकर) और मुख्य परीक्षा के लिए मानक NCERT पुस्तकें पढ़ें।

MPPSC और UPSC में क्या अंतर है?

UPSC का दायरा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय होता है, जबकि MPPSC में मध्य प्रदेश राज्य से संबंधित प्रश्नों का वेटेज काफी अधिक होता है।

MPPSC परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है और अधिकतम उम्र राज्य सरकार के नियमानुसार (सामान्यतः 40 वर्ष) तक आप जितने चाहें उतने प्रयास कर सकते हैं।

MPPSC में सैलरी कितनी होती है?

एक डिप्टी कलेक्टर का बेसिक वेतन लेवल 12 के अनुसार शुरू होता है, जिसमें भत्ते मिलाकर काफी अच्छी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं।

MPPSC में इंग्लिश जरूरी है क्या?

नहीं, आप पूरी परीक्षा हिंदी माध्यम में दे सकते हैं। हिंदी भाषा और व्याकरण पर अच्छी पकड़ आपकी सफलता सुनिश्चित कर सकती है।

जीरो लेवल से MPPSC की तैयारी कैसे शुरू करें?

सबसे पहले सिलेबस का प्रिंटआउट निकालें, पिछले 3 साल के पेपर देखें, और एनसीईआरटी की किताबों से अपना आधार बनाएं।

क्या मैं घर पर एमपीएससी की पढ़ाई कर सकता हूं?

बिल्कुल! आज के समय में इंटरनेट और यूट्यूब पर इतने रिसोर्स उपलब्ध हैं कि आपको कोचिंग जाने की ज़रूरत नहीं है, बस अनुशासन चाहिए।

MPPSC में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

प्रारंभिक परीक्षा में कट-ऑफ क्लियर करना होता है (जो मेरिट पर निर्भर है), और मुख्य परीक्षा में कुल अंकों का 45-50% स्कोर करना सुरक्षित माना जाता है।

निष्कर्ष

निष्कर्ष के रूप में अगर देखा जाए तो एमपी पीसीएस का सफर कठिन जरूर लेकिन नामुमकिन एकदम नहीं याद रखिए सफलता शॉर्टकट से नहीं निरंतर मांगती अपने सिलेबस को अच्छे से समझी और एक अच्छा दोस्त के रूप में बनाया रोजाना रिवीजन करें आपने जो उत्तर लिखा है

उसे बार-बार समझाने की कोशिश करें तीन प्रतिदिन उसकी बारे में सोच और समझे कि यह किस तरह कितना अच्छा हो सकता है और साथ ही अपनी तैयारी में इतना कॉन्फिडेंट रखें कि आपके एग्जाम के समय कोई भी निगेटिव विचार ना आए अगर इससे जुड़ी आपको कोई भी समस्या हो या कोई सवाल में कोई परेशानी आए तो आप हमें नीचे कमेंट में वह सब पूछ सकते हैं 


लेखक: शुभम मिश्रा फाउंडर एवं लेखक – Bhartiprep.com

मैं शुभम मिश्रा, Bhartiprep.com का संस्थापक और लेखक हूँ। मैं करियर मार्गदर्शन में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव और गहरी विशेषज्ञता के साथ, उम्मीदवारों के लिए नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की जटिल फॉर्म भरने की प्रक्रिया को आसान बनाने में अनुभव रखता हूँ। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की बुनियादी जरूरतों को करीब से समझने के बाद, मैं सरकारी नौकरी, सैलरी, सिलेबस और विस्तृत एग्जाम एनालिसिस की सटीक जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा लक्ष्य आपके सभी कंफ्यूजन को दूर करना और आपकी परीक्षा की तैयारी में सही मार्गदर्शन करना है। आप मुझसे WhatsApp के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment